Transcript · Hindi → English
Delhi Police AI Technology Controversy
Delhi Police, which works under Amit Shah's Home Ministry,
and its cutting-edge AI technology have been exposed
in a way that has raised serious questions
about the entire system. Recently, during protests at Jantar Mantar,
Delhi Police had claimed that
its Facial Recognition System, or
FRS technology, identified 2,873
people with criminal records. But
when a media report investigated this entire list,
The truth demolished Delhi Police's claims
completely. The investigation found that the police
had listed at least 25 people who, at that
time, were locked up in Tihar, Mandoli and Rohini jails
when FRS cameras spotted them in the crowd at Jantar Mantar.
The people whom the technology showed at the protest site
included those accused of murder, attempted murder and rape
and other serious crimes.
For example, the Lawrence Bishnoi gang’s shooter
Yogesh, who was already imprisoned in Tihar Jail,
was also caught by Delhi Police’s AI cameras at Jantar Mantar
while wandering around. Now the question is, whether
the Delhi Police, which comes under the Home Ministry,
is presenting fake statistics in the name of technology
or whether, as part of a major conspiracy, ordinary
protests and movements are being discredited in this way.
How did prisoners who were locked behind prison bars end up
on the police cameras’ list?
This is not merely a failure of technology, but
a major blot on the working methods of the Delhi Police,
which investigates and prepares reports. For now,
please share your opinion on this report in the comments section, and if you found the video
good,
then share it as widely as possible, and give it as many likes as possible,
and don’t forget to subscribe to our channel, Desh Niti.
Forget it. I’m with you, Anjila Pandey.
End of transcript · 292 words · machine translated
Original transcript (Hindi)
अमित शाह के गृह मंत्रालय के तहत काम करने वाली दिल्ली पुलिस और उसकी अत्याधुनिक AI तकनीक की एक ऐसी पोल खुली है, जिसने पूरे तंत्र पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हाल ही में जंतर मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने दावा किया था कि
उनकी फेशियल रिएक्शन सिस्टम यानी FRS तकनीक ने 2873 ऐसे लोगों की पहचान की जिनका आपराधिक रिकॉर्ड है। लेकिन जब एक मीडिया रिपोर्ट ने इस पूरे लिस्ट की तहकीकात की तो जो सच सामने आया उसने दिल्ली पुलिस के दावों
की धज्जियां उड़ा दी है। जांच में पाया गया है कि पुलिस की सूची में शामिल कम से कम पच्चीस लोग उस समय तिहाड़, मंडोली और रोहिणी की जेलों में बंद थे जब FRS कैमरे ने उन्हें जंतर मंतर की भीड़ में देख रहे थे। जिन लोगों को तकनीक ने प्रदर्शन स्थल पर मौजूद
दिखाया, उनमें हत्या, हत्या के प्रयास और बलात्कार जैसे गंभीर मामलों के आरोपी शामिल हैं। उदाहरण के तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शूटर योगेश, जो पहले से ही तिहाड़ जेल में बंद था, उसे भी दिल्ली पुलिस के AI कैमरों ने जंतर मंतर पर
घूमते हुए पकड़ लिया। अब सवाल उठ रहा है कि क्या गृह मंत्रालय के तहत आने वाली दिल्ली पुलिस तकनीक के नाम पर फर्जी आंकड़े पेश कर रही है या फिर किसी बड़ी साजिश के तहत आम प्रदर्शनों और आंदोलनों को बदनाम करने के लिए
ऐसा किया जा रहा है। जो कैदी जेल की सलाखों के पीछे बंद थे, वो पुलिस के कैमरों वाली लिस्ट में कैसे आ गए? यह सिर्फ तकनीक की विफलता नहीं बल्कि जांच और रिपोर्ट तैयार करने वाली दिल्ली पुलिस की कार्यशैली पर एक बड़ा थप्पा है। फिलहाल आप
इस रिपोर्ट पर क्या राय है हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं और अगर वीडियो अच्छा लगा हो तो इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करें, ज्यादा से ज्यादा से लाइक करें और हमारे चैनल यानी देश नीति को subscribe करना ना भूलें। मैं हूं आपके साथ एंजिला पांडे।