Transcript · Hindi → English
Protests and Hunger Strikes in India
On September 20, 1932, Gandhi ji began a fast unto death.
Four days later, on September 24, the Poona Pact was signed.
And on September 26, within just four days, the British
government accepted it and ended Gandhi ji's fast.
Now in 1984, Sonam Wangchuk's father, activist Sonam Wangyal,
went on a fast unto death demanding Scheduled Tribe status for Ladakh.
And within a few days, the then Prime Minister Indira Gandhi
intervened in the matter and ended his fast.
On August 16, 2011, Anna Hazare demanded a strong Jan Lokpal Bill against
corruption and began a fast.
And after just 12 days, on August 28,
the then Congress government agreed to the key issues related to Jan Lokpal in
Parliament, and his fast was ended.
Then in 2018, Professor GD Agarwal demanded that the Narendra Modi- led
BJP government free the Ganges from pollution.
But for 111 days, no one listened to him or paid any attention,
and on the 112th day of his hunger strike, he passed away.
And today is July 17, 2026, and Sonam Wangchuk has been on a hunger strike
unto death for over 19 days.
He is fighting for a better future for the country's students, but this deaf, mute,
and merciless government has turned a completely deaf ear.
Before those who went on hunger strikes unto death for the country,
let alone Congress,
even the British rule bowed down.
And today, the BJP government,
which talks about making the country a global leader,
bringing Amrit Kaal and Ramraj,
has shown that their ego and hunger for power have grown so much that they can
neither see the scientist's hunger strike nor the future of the country's children.
Shame on such a ruthless and shameless government.
End of transcript · 292 words · machine translated
Original transcript (Hindi)
20 सितंबर 1932 को गांधी जी ने आमरण अनशन शुरू किया। चार दिन बाद 24 सितंबर को पूना पैक्ट हुआ। और 26 सितंबर को यानी चार दिनों में ही ब्रिटिश सरकार ने उसे स्वीकार किया और गांधी जी का अनशन खत्म करवा दिया। अब 1984, सोनम वांगचुक के पिता एक्टिविस्ट सोनम वांग्याल ने लद्दाख को अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिलवाने की मांग को लेकर आमरण अनशन किया। और कुछ ही दिनों में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने मामले में हस्तक्षेप किया और उनका अनशन खत्म करवा दिया।
16 अगस्त 2011 को अन्ना हजारे ने भ्रष्टाचार के खिलाफ मजबूत जन लोकपाल कानून लाने की मांग की और अनशन शुरू किया। और तब की कांग्रेस सरकार ने 12 दिनों के बाद ही 28 अगस्त को संसद में जन लोकपाल से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर सहमति जताई और उनका अनशन खत्म करवा दिया गया। अब 2018, प्रोफेसर जीडी अग्रवाल ने गंगा को प्रदूषण से मुक्त करवाने की मांग को लेकर नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली भाजपा सरकार से मांग की। लेकिन 111 दिनों तक किसी ने भी उनको सुना नहीं, ना ही उनकी सुध ली और 112वें दिन अनशन करते हुए उन्होंने दम तोड़ दिया। और आज 17 जुलाई 2026 है और सोनम वांगचुक को आमरण अनशन करते हुए 19 दिनों से ज्यादा हो चुके हैं।
देश के छात्रों के अच्छे भविष्य के लिए वो लड़ रहे हैं लेकिन इस गूंगी, बहरी, बेरहम सरकार के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही। देश के लिए आमरण अनशन करने वालों के आगे कांग्रेस तो क्या, अंग्रेजों की हुकूमत तक झुक गई। और आज जो भाजपा सरकार देश को विश्व गुरु बनाने, अमृत काल और रामराज लाने की बात करती है, उसने दिखा दिया कि इनका अहंकार और सत्ता की भूख इतनी ज्यादा बढ़ चुकी है कि ना तो साइंटिस्ट का अनशन दिख रहा है, ना ही देश के बच्चों का भविष्य। धिक्कार है ऐसी बेरहम और बेशर्म सरकार पर।