Transcript · Hindi
Ev5uqe
दरअसल
कांग्रेस का यह परिवार
उनकी party पर बोझ बन चुका है।
party के बड़े बुजुर्ग भी यह समझते हैं।
अकेले में मिलने पर हमें बताते भी हैं।
लेकिन
अपमान का घूंट पीकर वो चुप ही रहते हैं।
साथियों,
कांग्रेस के इस रवैये का नुकसान
सरकार के ईमानदार आलोचकों को भी होता है
और यह लोकतंत्र में बहुत बड़ा खर्चा है।
ईमानदार आलोचकों को
इससे बहुत नुकसान हो रहा है।
जो लोकतांत्रिक तरीके से
सरकार के खिलाफ
अपनी बात रखना चाहते हैं,
उनकी बात भी
कांग्रेस के शोर में खो जाती है।
उन ईमानदार आलोचकों की आवाज दब जाती है
जो लोकतंत्र का भला चाहते हैं,
देश का हित चाहते हैं
और भले ही सरकार के कट्टर विरोधी हैं,
उनको
कांग्रेस के इस चीखने चिल्लाने में
कहीं मौका ही नहीं मिलता
अपनी बात रखने का।
हमने संसद में देखा है।
विपक्षी दलों के कितने ही प्रतिभावान युवा
सांसद हैं
जो अपनी बात रखना चाहते हैं,
सरकार की आलोचना करना चाहते हैं, लेकिन
कांग्रेस संसद नहीं चलने देती
कि दूसरों को मौका न मिल जाए
क्योंकि कांग्रेस को limelight में सिर्फ एक को ही
रखना है।
ऐसा करके
विपक्ष के युवा सांसदों के साथ
कांग्रेस बहुत अन्याय करती है। और साथियों,
ऐसे आंदोलन
End of transcript · 202 words