Transcript · Hindi → English
Dramatic Dialogue on National Pride
But I care about my nation,
so I appeal to you not to support the tyrannical and destructive Alexander.
Alexander is not a tyrant, Acharya.
He is a son of God who has set out to conquer the world.
The Western world has given only one son of God to
this Earth. But this is the land that has given birth to millions of sons of God.
This is the land where even humans are
given the opportunity to become God. After all, we are the descendants of the gods.
Therefore, do not let this land be defiled by the brutal games of
tyrants, Prince Ambhi.
You are insulting me and the son of God, Alexander, Acharya.
Is Prince Ambhi,
who is so conscious of his own honor and dishonor,
aware that he is about to insult the nation? Taxila is my land, Acharya.
And I am not bound by anyone's orders to make decisions regarding it.
Every inch of Taxila's land is India's heritage.
No single person can have a right over it, Prince Ambhi.
You are conspiring against me, Acharya.
Go, protect yourself from your own conspiracies, Ambhi.
Who are you to order me on my own land? Wait!
The call of death is yet to come. Go, Prince Ambhi.
One day, you will realize the power of the Gurukul.
I am ordering you, Prince Ambhi. Go!
End of transcript · 229 words · machine translated
Original transcript (Hindi)
पर मैं अपने राष्ट्र की परवाह करता हूँ, इसलिए आपसे प्रार्थना करता हूँ कि आप आततायी व विध्वंसकारी अलक्षेंद्र का साथ न दें। अलक्षेंद्र आततायी नहीं है, आचार्य। वह विश्व विजय के लिए निकला देवपुत्र है। पाश्चात्य जगत ने तो धरती को सिर्फ एक ही देवपुत्र दिया है। पर यह वह भूमि है जिसने करोड़ों देवपुत्रों को जन्म दिया है। यह वह धरा है जहाँ मानव को भी ईश्वर बनने का अवसर दिया जाता है।
अतः आततायियों की पाशविक क्रीड़ा से इस भूमि को कलंकित मत होने दो, आम्भी कुमार। आप मेरा व देवपुत्र अलक्षेंद्र का अपमान कर रहे हैं, आचार्य। आप मेरा व देवपुत्र अलक्षेंद्र का अपमान कर रहे हैं, आचार्य। अपने मान-अपमान के प्रति सजग आम्भी कुमार राष्ट्र का अपमान करने जा रहे हैं, क्या इसका आम्भी कुमार को ध्यान है? अपने मान-अपमान के प्रति सजग आम्भी कुमार राष्ट्र का अपमान करने जा रहे हैं, क्या इसका आम्भी कुमार को ध्यान है?
तक्षशिला की पग-पग भूमि भारत की थाती है। उस पर किसी एक व्यक्ति का अधिकार नहीं हो सकता, आम्भी कुमार। आप मेरे विरुद्ध षड्यंत्र रच रहे हैं, आचार्य। जाओ, अपने षड्यंत्रों से स्वयं की रक्षा करो, आम्भी। मेरी भूमि पर मुझे आदेश देने वाले आप कौन हैं? काल का आवाहन अभी बाकी है।
एक दिन तुम्हें गुरुकुल की सत्ता का परिचय मिल जाएगा। मैं तुम्हें आदेश दे रहा हूँ, आम्भी कुमार। जाओ!