Transcript · Hindi

D8r2ww

उन्हें शरण देना या न देना आपके मानवीय दृष्टिकोण पर

निर्भर करता है।

इसी संदर्भ में

कुलमुख अपने अपने विचार प्रकट करने के लिए आमंत्रित हैं।

शरणार्थियों को आश्रय देना हमारी परंपरा रही है और इस परंपरा

का निर्वाह करने में हमारा लाभ भी है। दो राष्ट्रों के भावी

संबंधों में विकास भी होगा।

शरणार्थियों को आश्रय देने के मानवतावादी कृत्य का मैं समर्थन

करता हूँ।

बंद करो परंपरा और मानवता की बातें।

हम ही मानवता और परंपरा की बातें करते हैं और हम ही कुचले जाते

हैं।

दो राष्ट्रों के संबंधों के विकास की बातें करने वाले कुलमुख भूरिग्रवा की

बात मान ली जाए

तो तक्षशिला के नागरिक ये निश्चित समझें कि शीघ्र ही

तक्षशिला भी खंड खंड में बंटा हुआ जर्जरित दिखाई देगा।

जिन विदेशियों को शरण देने की बात आप कह रहे हैं,

कल वे भी तक्षशिला की भूमि पर अपने अधिकार का दावा करेंगे।

जिस मानवतावाद की दुहाई दे आप उन्हें शरण देने की योजना बना रहे

हैं उन्हीं मानवतावादियों की धरती कल धर्म जाति के

संघर्ष से लाल हो उठेगी

और धरती का कोई मानवतावादी

उन संघर्षों के लिए उठी तलवारों को नहीं रोकेगा।

कल यही शरणार्थी आपके साथ पौड़ सभा में बैठेंगे और आपके निर्णयों

को प्रभावित करेंगे।

धर्म व जाति के नाम पर परंपराओं को कलंकित मत करो

रिपुदमन।

सत्य को स्वीकार करो भूरिग्रवा। जहां तक्षशिला के भविष्य का प्रश्न

है, वहां भावनाओं का कोई स्थान नहीं है।

हम अपनी परंपराओं को नहीं छोड़ना चाहते तो क्या वे अपनी परंपरा छोड़ेंगे?

कल यही शरणार्थी आपके राज्य का अविभाज्य अंग होंगे

और यही आपके सामने बैठकर अपने तथाकथित अधिकारों की मांग

करेंगे। तब आपका मानवतावादी हृदय उन पर हथियार उठाने

में संकोच महसूस करेगा।

क्या पौड़ सभा मुझे आश्वासन दे सकती है

कि कल शरणार्थियों के कारण गांधार खंडित नहीं होगा?

क्या कोई पौड़ मुझे आश्वासन दे सकता है कि कल यही शरणार्थी अपनी

मातृभूमि लौट जाएंगे?

क्या पौड़ सभा स्वयं आश्वस्त है

कि शरणार्थियों के पुनर्वसन के नाम पर शासन तक्षशिला की प्रजा पर नवीन

करों का बोझ नहीं ला देगा?

क्या सभाध्यक्ष तक्षशिला के नागरिकों को वचन दे सकते हैं कि

शासन शरणार्थियों का किसी भी प्रकार से राजनैतिक लाभों के लिए उपयोग नहीं करेगा?

निर्णय संभावनाओं पर नहीं होता।

देखूंगा अवश्य देखूंगा जब कोई अलक्षेद्र तुम्हारी

परंपराओं पर आक्रमण करेगा तो कैसे अपनी परंपराओं की रक्षा करते हो?

End of transcript · 387 words

iPhone app Translate videos on your iPhone Paste a TikTok, Instagram or X link, add subtitles in your language and save the video to Photos.

Read any video in your language

Paste a link from X, TikTok, YouTube or Instagram. You get a page like this one.