Cyber Safety for Children and Parents

यार मेरे को goosebumps आ रहे हैं यार।

तो sir आप अपना नाम भी नहीं बताना चाहते।

नहीं पंकज जी, मैं नाम तो नहीं बता सकता। बस एक ही काम है

कि आप

इस देश के बच्चों को बचा लीजिए कुछ भी करके। मैं एक cyber crime

consultant हूं और specially मैं बच्चों के cases में deal करता हूं। आप

जानते हैं कि internet पर इस वक्त सबसे dangerous चीज क्या है?

Hackers या virus.

नहीं। Screenshot. Screenshot ना कभी expire नहीं होता। मैं

आपको

एक school का case बताता हूं जो मेरे पास आया था। दो teenagers थे relationship

में private chats, private photos। दोनों को लगा कि हम तो

trust करते हैं एक

दूसरे पर और बचपना था। breakup हो गया पर screenshot share होने लगे।

class में सबको दिख रहे हैं एक से दो, दो से बीस, बीस से पूरे school तक।

internet ना कभी भी कोई चीज भूलता नहीं है।

और क्या क्या गलतियां करते हैं parents या बच्चे?

देखिए हर मां बाप जो है वो सबसे पहली advice जो है वो क्या

देता है अपने बच्चों को।

Stranger से बात मत करो।

एक profile थी 14 साल की लड़की का account। Cute सी photos।

तीन महीने बाद पता चला कि वो जो profile थी वो 14 साल की लड़की की नहीं

थी। एक पैंतालीस साल के आदमी का account था वो। और मां बाप को क्या

लगता है कि हमारी बच्ची तो सिर्फ online दूसरी बच्चियों से ही बात कर रही

है। आप दोनों से कुछ पूछ सकता हूं। आप कभी school में bully हुए

हैं?

हां, सभी होते हैं।

पहले school की bell बजती थी और bullying खत्म हो जाती थी। अब phone charge होता

है और bullying दोबारा शुरू हो जाती है। लड़का था एक fake meme बना उसका

group पे share हुआ। पूरी class हसी। उसने group leave कर दिया। उसने Instagram

खोला तो उसने देखा कि उसी meme की अब reels बना बना के बच्चे उसे भेज रहे

हैं और उसके parents उसे बोल रहे हैं, "हम तो इसे ignore करने को कह रहे

हैं। ये समझ ही नहीं रहा।" कैसे करेगा वो ignore जब bully करने वाला तुम्हारे

pocket में रखे phone के अंदर बैठा हुआ है तो कब तक और कहां तक ignore करोगे

उसे?

क्या आप बता पाएंगे कि सबसे डरावना case कौन सा देखा है

आपने?

एक तेरह साल का बच्चा था। पहले हंसता था, अब सिर्फ scroll ही करता रहता है।

मुझे लगा कि कोई typical screen addiction होगा। जब मैंने उस बच्चे से पूछा

कि problem क्या हो रही है, तुम बात क्यों नहीं कर रहे?

तो उसका जवाब जानते हैं क्या था। "I hate myself क्योंकि मैं perfect नहीं

हूं।" उसकी social media feed में उसे क्या दिख रहा है। किसी और की perfect life,

किसी की perfect body, किसी की perfect vacation.

हर swipe के बाद एक नया comparison. फिर और comparison.

रोज महीनों तक वो बच्चा यही बोलता रहा। "I hate myself

क्योंकि मैं perfect नहीं हूं।"

इसका solution क्या है? मतलब parents को करना क्या चाहिए actually.

पहले मैं सब parents से एक सवाल पूछना चाहता हूं। अगर मैं आपसे

पूछूं कि आपके बच्चे का favorite food क्या है या favorite game,

ये सब पता होगा। पर अगर मैं ये सवाल पूछूं कि पिछले तीस दिन

में उसने phone में किस तरह का content देखा है, क्या जवाब होगा उनके

पास? हर हफ्ते एक घंटा, सिर्फ एक घंटा

phone side में TV बंद, कोई lecture नहीं, कोई interrogation

नहीं। बस बात। पूछिए उसके school के बारे में, उसके

दोस्तों के बारे में। और अगर वो आपसे कोई बात share करे ना तो गुस्सा मत

हो जाना। क्योंकि जिस दिन बच्चा ये सोच लेगा ना कि mummy papa को मैंने कुछ भी बताया

तो डांट पड़ेगी। उस दिन से ना वो internet से सीखने लगेगा, आपसे

नहीं।

End of transcript · 635 words

iPhone app Translate videos on your iPhone Paste a TikTok, Instagram or X link, add subtitles in your language and save the video to Photos.

Read any video in your language

Paste a link from X, TikTok, YouTube or Instagram. You get a page like this one.

© 2026 TranslateMom Transcripts Sources Pricing Legal