Journalist discusses account suspensions and protests
दोस्तों कैसे हो?
मैं एकदम बढ़िया हूँ यार। बहुत सारे लोगों के call आ रहे हैं। एकदम बढ़िया। तो 5
October को सुबह मुझे detain कर लिया था और फिर उसके बाद मुझ पर
FIR कर दी
और उसके बाद मुझे तिहाड़ जेल भेज दिया और जब मैं
तिहाड़ जेल में था, जब मैं बाहर आया तो मुझे यह पता चला कि
मेरा account भी Instagram account "देसी पत्रकार" का वह
India में restricted कर दिया गया है। अब आप उसे India में नहीं देख
सकते। तो बहुत सारी चीजें हैं जो मेरे साथ अचानक से हो
रही हैं। Female journalist Rozy के लिए हम लोग लड़ रहे थे, protest
पर थे। उस दिन detain किया, बर्बरता की। हमारे जो दो साथी
थे, छात्र थे, वो जो धरने पर बैठे थे, उनको बहुत बुरी तरीके से मारा है, बहुत
बुरी तरीके से और मैंने videos भी डाले हैं। तो
account restrict कर दिया है। तो बहुत कुछ चल रहा है इस देश में। तो अभी मैं यह
कहने आया हूँ कि एक तो कि अब मेरी videos आपको NewsDiggy Official
इस page पर ही मिलेंगी। ठीक है, इस page को ही अभी मैं चलाऊंगा जब तक
कि बाकी page वापस नहीं आ जाते। legal लड़ाई लड़ेंगे तो आप इसको
follow कर लीजिए, share कर लीजिए। और दूसरी बात यह है
कि राहुल गांधी जी और अभिजीत दीप्ते जी और
अरविंद केजरीवाल जी और जितने भी लोग हैं, मैं उनको यह कहना चाहता हूँ कि
आप किसी भी मुद्दे पर लड़ रहे हैं, अच्छी बात है मगर एक मुद्दा जो बहुत serious
और बहुत खतरनाक है वो यह है कि आपको जो cover करने वाले
लोग हैं और आपकी नहीं, इस देश की जो
सच्चाई बताने वाले लोग हैं, जो journalist हैं,
जो content creators हैं,
अगर चुन-चुन के उनके account ही suspend कर दिए जाएंगे और
एक बार नहीं, दो बार नहीं, तीन बार नहीं क्योंकि पहले NewsDiggy का भी
6 लाख का
account suspend हुआ और अब 3 लाख का "देसी पत्रकार" का account suspend हो गया
है तो आप मतलब कौन-कौन होगा? पूरे
CJP के protest को जीत दिलाने में independent creators, independent
journalists की बहुत बड़ी भूमिका थी और अब 10 तारीख से पहले उन
सबको target किया जा रहा है। उन सबके account suspend कर दिए जा रहे हैं। line
से लोगों के account suspend हो रहे हैं। तो अगर हम इन लोगों के लिए
नहीं बोलेंगे, इनकी बात नहीं करेंगे और इसी मुद्दे पर सबसे
पहले बात नहीं
करेंगे तो हम कुछ भी कर लें वो लोगों तक पहुंचेगा ही नहीं
अगर पहुंचाने वाले लोगों के account ही suspend हो जाएंगे। तो मेरा
यह कहना है आप सब से कि हमें इस मुद्दे पर
urgently बात करनी होगी।
आप इस video को share कीजिए हर उस इंसान तक जिस तक यह पहुंचनी
जरूरी है। बाकी इस account को follow कर लीजिए और
share कर दीजिए ज्यादा से ज्यादा क्योंकि अब मैं आपको यहीं पर मिलूंगा।
End of transcript · 492 words