Youth Protests and Social Issues in India
Hello friends, आज मेरा मन कर रहा है आपसे लंबी-लंबी छोड़ूं। और नहीं, बातें करूं पूरा दिन।
ठीक है? तैयार हो ना आप?
क्योंकि... मतलब tear gas बरसा तो क्या हुआ, लाठियां पड़ी तो क्या हुआ,
गोलियां पड़ी तो क्या हुआ, pellet gun चले तो क्या हुआ, लेकिन गाली...
देश का युवा अगर गाली दे, तो देश के संस्कार कहां जा रहे हैं, आप सोच सकते हैं।
हमारे दिल को बहुत दर्द हुआ है। है ना?
मगर गोलियां... गोलियां fire, no problem brother. वो सब ठीक है।
अरे हां, आपके घरों पे भी गुंडे आएंगे,
FIR भी कराए जाएंगे आपके, मतलब facial recognition से। वो भी, उसपे बुरा मत मानिए, उसमें कोई बड़ी बात नहीं है।
बच्चे जिन्होंने अपनी आवाज़ अपने हक के लिए उठाई है,
उनको भी कुचला जाएगा, no problem. वो बात सारी ठीक है, उसमें किसी को कोई आपत्ति नहीं है। आक्रोश अगर है...
तो गालियों पे। गाली नहीं देनी चाहिए।
अच्छा, कुछ लोगों को लगा कि आक्रोश इस बात का है कि...
पेपर लीक हुए, लोगों के करियर बर्बाद हुए,
कई students ने suicide commit कर लिया जो उन पेपर्स में मेहनत कर रहे थे, उन्हें exam करवाने की, वो सब पानी में बह गया। लेकिन उस बात पे आक्रोश नहीं है, गालियों पे।
और गालियां खास करके कि बेटियां गालियां दे रही हैं।
हालांकि बेटियों और बेटों में इस level पे फर्क करना,
इसको misogyny कहते हैं। और गोलियां चलवा के, मार दिलवा के...
दोष पूरा students पे फाड़ देना, इसे gaslighting कहते हैं।
तो मैं सिर्फ as a friend आपको advice दे सकता हूं...
कि घमंड कम कीजिए, PR कम कीजिए
और वो गंदे reels जो बना रहे हैं आप लोग, वो please बनाना बंद कीजिए। भगवान के लिए कोई अच्छा scriptwriter रख लीजिए, please. ये क्या है?
और कैसे-कैसे actor हैं, कितने पालतू रखे हैं आपने, उनको use कीजिए। क्या है ये?
But anyway, connection अगर बनानी है sir, youth से, तो please...
देश में mutual understanding,
उनकी जो problems हैं उनको solve कीजिए। बस connection बन जाएगी, कोई बड़ी बात नहीं है।
ये जो देश का युवा है ना, सच में बहुत,
मतलब प्यार से भरे हुए लोग हैं। आप protest में देखिए, हंसी-मज़ाक में पूरा protest किया है sir, ठीक है?
आप अगर अच्छा काम कर दो सच में, education,
शिक्षा की जो व्यवस्था है उसमें अगर परिवर्तन आप actually ले आओ, तो ये आपके गुण गाएंगे, ठीक है?
ये सब जो बकलोली चल रही है, इसको बंद करो। क्या है ये? How much time do you have?
ठीक है? अच्छा सा कुछ करते हैं sir, let's rock and roll.
Sorry, संस्कार अनुसार,
जय हिंद और rock and roll.
End of transcript · 441 words