0:00

नाथु ला border रात के दो बजे। एक जवान guard duty पर सो गया और अचानक एक जोरदार थप्पड़।

0:09

आसपास कोई नहीं था। यह थप्पड़ पड़ता है एक ऐसे सिपाही की तरफ से जिसे गुजरे पचास साल से भी ज्यादा हो गए।

0:19

नाम सिपाही हरभजन सिंह। उन्नीस सौ छियासठ में सेना में भर्ती हुए।

0:25

posting सिक्किम। चौदह हज़ार feet की ऊंचाई पर जहां सांस लेना भी एक लड़ाई है।

0:32

अक्टूबर उन्नीस सौ अड़सठ, हरभजन खच्चरों के साथ राशन लेकर एक दूर की चौकी की तरफ निकले।

0:41

रास्ते में पैर फिसला और बर्फीली नदी उन्हें बहा ले गई।

0:46

सेना ने कई दिनों तक ढूंढा लेकिन शरीर नहीं मिला।

0:50

फिर एक रात एक साथी जवान को सपना आया। सपने में हरभजन खड़े थे।

0:56

उन्होंने एक जगह बताई और बोले मेरा शरीर वहां है और वहीं मेरा एक मंदिर बनाओ।

1:03

सुबह खोज दल उस जगह पहुंचा और शरीर बिल्कुल वहीं मिला।

1:08

उसके बाद सरहद पर अजीब बातें होने लगी। जवान कहने लगे, रात को एक सैनिक सफेद घोड़े पर गश्त लगाता है।

1:17

कहा जाता है वो दुश्मन की हरकत और बर्फ के तूफान की चेतावनी तीन दिन पहले ही दे देता है और जो जवान duty पर सोता है उसे मिलता है वो थप्पड़।

1:30

सेना ने उन्हें कभी मरा हुआ नहीं माना। पदोन्नति मिली, तनख्वाह आई।

1:35

हर साल छुट्टी पर उनका trunk पंजाब भेजा जाता था दो जवानों के साथ।

1:40

और बाबा मंदिर में आज भी हर रात उनकी वर्दी press होती है, जूते polish होते हैं, बिस्तर लगता है और सुबह चादर पर सिलवटें और जूतों पर कीचड़ मिलता है।

1:53

विज्ञान इसे कहानी कहता है लेकिन सरहद के जवान कहते हैं बाबा है तो हम सुरक्षित हैं।

2:00

जय हिंद!

End of transcript · 277 words

iPhone app Translate videos on your iPhone Paste a TikTok, Instagram or X link, add subtitles in your language and save the video to Photos.

Made with TranslateMom

TranslateMom transcribes and translates videos from X, TikTok, YouTube and Instagram. Paste a link and you get a page like this one, in your language.

Transcribed with TranslateMom. Paste any video link to get subtitles and a transcript in your language.

© 2026 TranslateMom · AI video translation and subtitles Transcripts Sources Pricing Legal