Modi's Call for Cleanliness in Haryana
लेकिन कुछ लोगों ने ये भी कहा है सोशल मीडिया में
कि मोदी जी, आप बार-बार आइए ताकि हमारा जींद स्वच्छ रहे।
[Crowd cheering]
जिस महाशय ने ये भाव व्यक्त किया है, मैं उनका धन्यवाद करता हूँ।
लेकिन मैं जींद वालों से आज कुछ माँगने आया हूँ।
आप मुझे बताइए, क्या सफ़ाई के लिए,
इस स्वच्छता के लिए मोदी का आना ज़रूरी है क्या?
अगर जींद के लोग तय कर लें,
हरियाणा के लोग तय कर लें कि अब हम गंदगी नहीं करेंगे,
तो जींद कभी गंदा होगा क्या?
हरियाणा में गंदगी आएगी क्या?
तो काम एक ही करना है, मोदी के आने की ज़रूरत नहीं है,
सिर्फ़ आप तय कर लीजिए।
स्वच्छता ये हमारा स्वभाव बना देंगे,
स्वच्छता ही हमारे संस्कार बना देंगे।
हम स्वच्छता को इसी तरह अपनी हर दिन की ज़िंदगी का हिस्सा बनाएँगे।
End of transcript · 138 words