India's Economic Growth and Self-Reliance

देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई।

7.8% growth.

देश खुशियों से भर गया है।

लेकिन देशवासियों को मैं बधाई देता हूं,

उनके संकल्प शक्ति के लिए,

उनके पुरुषार्थ के लिए। एक सामूहिक शक्ति का यह

प्रतिबिंब है। दुनिया

युद्ध में डूबी हुई है। चारों तरफ

युद्ध की खबरें आ रही हैं। विश्व संकटों से

घिरा हुआ है। supply chain पूरी तरह disturb

है। 2020 में Covid काल से लेकर अब तक

कहीं पर भी स्थिरता नजर नहीं आ रही है। उसके

बावजूद भी

भारत तेज गति से प्रगति कर रहा है।

दूसरी तरफ भारत के भीतर भी निराशा

की गर्त में डूबे हुए लोग

झूठ की गूंज चारों तरफ निराशा फैलाने में लगे

हुए हैं। इन सारी चीजों को पार करते हुए,

उन सभी बातों को चीर करके देश ने

7.8% growth हासिल किया है।

हमें इस गति को बनाए रखना है। हमें बढ़ना भी

है और इसके लिए आत्मनिर्भर भारत बनना

बहुत जरूरी है। स्वदेशी का मंत्र

vocal for local। विदेशों की

यात्राएं अगर घूमने फिरने जाते हैं तो नहीं

करना चाहिए। शादी-बाध विदेशों में करते हैं, नहीं

करना चाहिए। wed in India के मंत्र को जीना चाहिए

और

जरूरत न हो तो सोना भी नहीं खरीदना चाहिए।

हम जितना ज्यादा स्वदेशी पर बल देंगे,

जितना आत्मनिर्भर पर बल देंगे, मुझे पक्का

विश्वास है

जब आजादी के 100 साल होंगे, हम हमारी युवा पीढ़ी

को विकसित भारत सुप्रद करेंगे। हमारी

युवा पीढ़ी के सपनों को हम आज अपने परिश्रम से साकार

करके रहेंगे। और इसलिए आइए

देशवासियों, हम पुरुषार्थ में कोई कमी न रखें।

हमारी नीति सही है, हमारी नीयत साफ

है और 140 करोड़ देशवासियों की

शक्ति आज एकजुट होकर के देश को नई

ऊंचाइयों पर ले जा रही है। आइए

खुशियां भी मनाइए, संकल्प कीजिए और

संकल्प को सिद्ध करने के लिए मेरे साथ चल

पड़िए। बहुत-बहुत शुभकामनाएं, बहुत-बहुत

बधाई।

End of transcript · 305 words

iPhone app Translate videos on your iPhone Paste a TikTok, Instagram or X link, add subtitles in your language and save the video to Photos.

Read any video in your language

Paste a link from X, TikTok, YouTube or Instagram. You get a page like this one.

© 2026 TranslateMom Transcripts Sources Pricing Legal