Improving Examination System in India

साथियों,

विश्वस्त परीक्षा पद्धति,

इसके लिए हम लगातार एक के बाद एक कदम उठा रहे हैं।

टास्क फोर्स की रचना हो,

फास्ट ट्रैक की रचना हो,

राज्यों के सुझावों को ध्यान में लेना हो,

क्योंकि पिछले कई दशकों से

हर राज्य और केंद्र सरकार

इस प्रकार की पेपर लीक की परेशानी झेल रहा है।

बच्चों के भविष्य को ही इसके कारण संकट पैदा हो रहा है।

इन सब को ध्यान में रखते हुए

देशव्यापी सभी राज्यों में भी और केंद्र में भी

शिक्षा पद्धति में सुधार अनिवार्य हो गया है।

टेक्नोलॉजी के भरपूर उपयोग की आवश्यकता हो गई है।

और साथ-साथ फिर से कोई पेपर माफिया,

पेपर लीक करने वाली गैंग, देश के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाली गैंग

उनको बख्शा नहीं जाएगा।

और इसके कठोर कानूनों की भी जरूरत है।

हम संसद में बिल लेकर के गए थे

और जैसा मैंने आपको वादा किया था, गत दो दिन

संसद के दोनों सदनों ने, अधिकतम माननीय सांसदों ने

विस्तारपूर्वक उससे चर्चा की है

और आज दोनों सदनों ने इस कठोर कानूनों वाले,

प्रावधानों वाले इस बिल को पास कर दिया है।

अब विश्वस्त परीक्षा पद्धति की दिशा में जाने में

एक महत्वपूर्ण काम पूर्ण हुआ है।

काम आगे भी चलता रहेगा।

हम ऐसी परिस्थितियों को लंबे समय तक नहीं चलने देंगे।

इस विश्वास के साथ साथियों,

आइए हम सब मिलकर के

विकसित भारत के स्वप्न को पूर्ण करने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर के चलें।

बहुत-बहुत धन्यवाद।

End of transcript · 243 words

iPhone app Translate videos on your iPhone Paste a TikTok, Instagram or X link, add subtitles in your language and save the video to Photos.

Read any video in your language

Paste a link from X, TikTok, YouTube or Instagram. You get a page like this one.

© 2026 TranslateMom Transcripts Sources Pricing Legal