Critique of Modi's Award Controversies
भाई साहब किस लेवल का मज़ाक हुआ है आप यकीन नहीं करोगे।
वो खबरों में सुना है ना आपने कि प्रधानमंत्री मोदी दौरे पे जाते रहते हैं छोटे-मोटे देशों के
और वहां पे ऊटपटांग अवार्ड्स उन्हें मिलते रहते हैं, ये अवार्ड पकड़ा दिया, वो अवार्ड पकड़ा दिया। तो
तो साहब अभी सेशेल्स घूमने गए थे
और सेशेल्स में इन्हेंू ब्लू होराइजन अवार्ड मिला।
तो सारे गोदी मीडिया वाले फिर से छाती पीटने लग गए
देखो प्रधानमंत्री को ये अवार्ड मिल गया, वो अवार्ड मिल गया।
और पता है क्या असलियत है इसकी?
ये लिटरली एक एआई जनरेटेड अवार्ड है जो सेशेल्स के देश ने पकड़ा दिया मोदी को।
मज़ाक नहीं कर रहा, ये सर्टिफिकेट देखो।
सेशेल्स के देश की स्पेलिंग भी गलत है इस अवार्ड के सर्टिफिकेट पर।
प्लस रिपब्लिक की स्पेलिंग गलत है
और ऐसी कई सारी और चीजें हैं जिससे पता लगता है कि ये पूरा का पूरा अवार्ड एआई जनरेटेड है।
और इसका एक और प्रूफ हमें मिलता है इस चीज़ में कि
इस अवार्ड की फॉर्मेशन ही चार दिन पहले करी गई थी मोदी की विजिट से।
इस डॉक्यूमेंट को देखो, इसमें लिखा है कि कैसे चार दिन पहले
सेशेल्स में ये अवार्ड बनाया गया था।
और मोदी पहले इंसान हैं ये अवार्ड मिलने वाले।
और ये पहली बार नहीं है कि ऐसा हो रहा हो। इससे पहले इज़राइल ने एक अवार्ड दिया था इसी साल,
वो अवार्ड भी पहली बार मोदी को मिला है।
उससे पहले किसी को नहीं मिला, यानी उसी चीज़ के लिए बनाया गया अवार्ड है।
और ऐसे ही 2019 में एक फिलिप कोटलर अवार्ड मिला था प्रधानमंत्री मोदी को
एक वर्ल्ड मार्केटिंग समिट के द्वारा।
तो सारे न्यूज़ चैनल्स में चलने लगा था उस वक्त की
प्रधानमंत्री मोदी पहले रेसिपिएंट हैं इस फिलिप कोटलर अवार्ड के।
वाह भाई वाह! पहले रेसिपिएंट बन गए।
लेकिन उसके बाद से किसी को मिला है ये अवार्ड?
किसी को नहीं मिला उसके बाद से ये अवार्ड।
सात साल हो गए,
प्रधानमंत्री वन एंड ओनली इकलौते रेसिपिएंट हैं फिलिप कोटलर अवार्ड के।
किस लेवल का फर्जीवाड़ा चल रहा है यहां पर, देश की जनता को बेवकूफ समझ रखा है।
कुछ भी फलाना-ढिमकाना अवार्ड लाके अपने आप को खुश होते रहते हैं।
पक्का हर दौरे से पहले वहां पीएमओ से कॉल जाता होगा,
अरे अवार्ड तैयार है कि नहीं? अवार्ड तैयार है कि नहीं?
अवार्ड तैयार नहीं है तो अवार्ड बना लो,
अपना एक नया अवार्ड बना लो, नहीं तो मोदी नहीं आएगा वहां पे।
ग्रेट हैरेसमेंट!
End of transcript · 412 words