महर्षि अगस्त्य की कथा: विंध्य पर्वत, तमिल भाषा और कावेरी
1 min About India Faith
1 min About India Faith
की उदंडता को वही रोक दिया था। तभी से वो निरंतर उनके आदेश का पालन कर रहा है।
इसी कारण उन्हें अगस्त्य कहते हैं। अगम पर्वत स्तंभति इति अगस्त्य।
जो अग अर्थात पर्वत को स्तंभित कर दे, वही अगस्त्य है।
अच्छा! हाँ, एक बार भगवान शिव का विवाह देखने के लिए जब सारी शक्तियां और समस्त जीव राशियां उत्तर में चली गई तो कहते हैं भूमि का संतुलन डोल गया।
तब भगवान शिव के कहने से महर्षि अगस्त्य विंध्याचल पार करके दक्षिण में आए तो अकेले उनकी शक्तियों के प्रभाव से भूमि का संतुलन फिर से ठीक हो गया।
इसीलिए कहा जाता है कि यदि उत्तरी भाग का समस्त अध्यात्म बल और ज्ञान एक पलड़े में रखा जाए तथा दूसरे पलड़े में अकेले महर्षि अगस्त्य बैठ जाएं तो दक्षिण का पलड़ा भारी होगा।
स्वयं भगवान शिव ने महामुनि अगस्त्य को परम सुंदर तमिल भाषा की शिक्षा दी।
महामुनि अगस्त्य ने अपनी मेधा शक्ति के प्रयोग से तमिल को व्याकरणबद्ध करके संसार की श्रेष्ठ भाषा बना दिया।
इस संसार को उनकी उत्तम देन तमिल भाषा है, जिसमें उन्होंने समस्त ज्ञान समो दिया।
इसी प्रकार ये भगवान अगस्त्य ही ब्रह्मलोक से कावेरी नदी को कमंडलु में भरकर ले आए थे, जो आज समस्त प्राणियों के उद्धार के लिए गंगा समान ही बह रही है।
End of transcript · 212 words
TranslateMom transcribes and translates videos from X, TikTok, YouTube and Instagram. Paste a link and you get a page like this one, in your language.