Addressing Exam Paper Leak Issues

Friends,

मैं जानता हूँ कि

पेपर लीक यह कोई मामूली विषय नहीं है।

लाखों विद्यार्थी और उनके अभिभावकों के लिए

बहुत ही पीड़ादायक है।

और इसलिए

पेपर लीक घटना से अब तक

पिछले ढाई महीनों में अनेक विधिक कदम उठाए गए।

गुनहगारों को पकड़ा गया है,

वे जेल में पड़े हैं।

हमारा सबसे महत्वपूर्ण जिम्मा था

कि विद्यार्थियों का एक वर्ष बर्बाद ना हो।

तत्काल परीक्षाएं लेना बहुत जरूरी था।

सरकार ने भी पूरी शक्ति का उपयोग करके

कम से कम समय में 22 लाख जितने

विद्यार्थियों के एग्जाम हो जाएं इसका प्रबंध किया।

और अभी पाँच-छह दिन पहले

19 तारीख को रिजल्ट भी आ गया।

और देश भर में उत्तीर्ण हो गए

विद्यार्थियों की खुशियों की खबरें भी आ रही हैं।

लेकिन हम वहाँ पर

संतोष मानने वाले लोगों में से नहीं हैं।

और इसलिए मैंने आज फास्ट ट्रैक कोर्ट के लिए

विभागों को निर्देश दिए थे।

आज विभागों ने लगातार मेहनत करके

देर रात मुझे मसौदा भी दे दिया।

फास्ट ट्रैक कोर्ट और कठोर सजा के

प्रावधान के साथ का यह मसौदा

कल कैबिनेट में चर्चा होगी।

कैबिनेट के साथियों के सुझाव के बाद

उसका अंतिम रूप दिया जाएगा।

और सोमवार से संसद का

दूसरा सप्ताह शुरू हो रहा है तब

जल्द से जल्द उस बिल को

सदन में पारित कराने का प्रयास किया जाएगा।

End of transcript · 218 words

iPhone app Translate videos on your iPhone Paste a TikTok, Instagram or X link, add subtitles in your language and save the video to Photos.

Read any video in your language

Paste a link from X, TikTok, YouTube or Instagram. You get a page like this one.

© 2026 TranslateMom Transcripts Sources Pricing Legal