ITI छात्रों को IIT जैसा सम्मान मिलना चाहिए: प्रधानमंत्री
3 min About India Life & society
3 min About India Life & society
हमारे समाज की स्थिति कैसी है? अगर कोई बच्चा ITI में दाखिल होता है, तो उसके माँ-बाप, यार-दोस्तों को, रिश्तेदारों को बताते नहीं है कि ITI में जाता है, छुपाते हैं।
उन्हें शर्म आती है। क्यों?
वो university में नहीं जा रहा, college में नहीं जा रहा है।
ये तो blue color कपड़े पहन करके हाथ से काम कर रहा है।
ये परिस्थिति पैदा हो गई और मैंने ठान लिया है, मुझे इस परिस्थिति को बदलना है।
जितना सम्मान IIT के लोगों का होगा, उतना ही सम्मान मेरे ITI के बच्चों का भी होगा।
अरे, बड़ी से बड़ी company हो।
एक कागजी certificate लेकर के घूमने वाले दो-तीन लोग वहाँ होते हैं, लेकिन उस company को ताकत देने के लिए 200-300 ITI वालों की ज़रूरत पड़ती है, तब जाकर company चलती है।
और इसलिए साथियों, समाज जीवन में एक मनोवैज्ञानिक परिवर्तन की बहुत बड़ी आवश्यकता है और मैं जैन चौधरी जी को और उनके सभी अधिकारियों को भी मैं बधाई दूँगा।
अभी मैं देख रहा था, जो बेटे-बेटी यहाँ certificate लेने आए थे, उनका ठाठ देखा था, उनके कपड़े देखे थे।
किसी university के convocation में ऐसे कपड़े नहीं होते, जैसे मेरे ITI के बच्चों के होते हैं।
ये ठाठ, ये रुबाब, देश का प्रधानमंत्री ITI के बच्चों को certificate देने के लिए बंगाल की यात्रा से दौड़ करके लखनऊ आकर के उनके पास खड़ा होकर के गर्व अनुभव कर रहा है।
साथियों, वो गुलामी की मानसिकता थी, जिससे देश...
End of transcript · 245 words
TranslateMom transcribes and translates videos from X, TikTok, YouTube and Instagram. Paste a link and you get a page like this one, in your language.