Political Resignation Announcement in India

नमस्कार, मैं मुकेश कुमार झंझोतरा वाल्मीकि।

मैं आज यह घोषणा करता हूँ

कि मैं भारतीय जनता पार्टी के सभी दायित्वों से

और प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे रहा हूँ।

मैं पिछले 15 साल से लगातार

पार्टी संगठन में दायित्व निभा रहा था।

मौजूदा मैं प्रदेश महामंत्री एससी मोर्चा चंडीगढ़ की जिम्मेदारी मेरे पास थी।

और हरियाणा में मैं जिला अध्यक्ष पानीपत भी रहा,

कुरुक्षेत्र का प्रभारी रहा, थानेसर विधानसभा का इंचार्ज रहा।

विभिन्न चुनाव में मुझे काम करने का अन्य प्रदेशों में भी मौका मिला।

संगठन के लिए हमने दिन-रात मेहनत की।

हमने गरीब, किसान, मजदूर, छोटे व्यापारी,

सभी के बीच में जाकर पार्टी के लिए समर्थन जुटाया

और बार-बार सरकार बनाने का काम जिससे हुआ।

लेकिन अभी मैं देख रहा हूँ कि पिछले कई वर्षों से

भारतीय जनता पार्टी अपने मूल सिद्धांतों से भटक चुकी है

और जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य नहीं हो रहे।

इसलिए मैं आहत होकर

लोगों की भावनाएं आज भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ हैं,

उन सब की भावनाओं को मद्देनजर रखते हुए, उनकी कदर करते हुए

मैंने भारतीय जनता पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देना ठीक समझा।

और आगे हम संघर्ष करेंगे और संघर्ष करके

इस दमनकारी सरकार को हरियाणा प्रदेश से उखाड़ फेंकने का कार्य

हरियाणा प्रदेश की देवतुल्य जनता के सहयोग से करेंगे।

आप सबका धन्यवाद।

End of transcript · 218 words

iPhone app Translate videos on your iPhone Paste a TikTok, Instagram or X link, add subtitles in your language and save the video to Photos.

Read any video in your language

Paste a link from X, TikTok, YouTube or Instagram. You get a page like this one.

© 2026 TranslateMom Transcripts Sources Pricing Legal