महाराष्ट्र में गणपति विसर्जन जुलूस पर मधुमक्खियों का हमला, भागे लोग
41 sec Filmed in India
41 sec Filmed in India
महाराष्ट्र के लंक राजी गांव में गणपति बप्पा का विसर्जन करने के लिए गांव वाले जुलूस लेकर जा रहे थे। आगे आगे तेज आवाज में डीजे बज रहा था और पीछे गणपति बप्पा की प्रतिमाएं, पुलिस वाले
और गांव के लोग चल रहे थे। तभी डीजे की तेज आवाज से मधुमक्खियां भड़क गई और उन्होंने जुलूस में शामिल लोगों पर हमला कर दिया। इसके
बाद पुलिस वाले और गांव वाले डीजे और बप्पा की प्रतिमाओं को वहीं छोड़ कर भागने लगे। बताया जा रहा है कि पुलिस वाले पहले ही बार बार कह
रहे थे कि डीजे की आवाज कम कर लो लेकिन गांव वाले नहीं माने। अब लोग कह रहे हैं कि मधुमक्खियों के छत्ते के पास इतनी तेज आवाज में डीजे बजाओगे और उन्हें परेशान करोगे तो होगा क्या?
End of transcript · 131 words
TranslateMom transcribes and translates videos from X, TikTok, YouTube and Instagram. Paste a link and you get a page like this one, in your language.