Bees Attack During Ganesh Visarjan Procession
महाराष्ट्र के लंक राजी गांव में गणपति बप्पा का विसर्जन करने के
लिए गांव वाले जुलूस लेकर जा रहे थे। आगे आगे तेज आवाज में
डीजे बज रहा था और पीछे गणपति बप्पा की प्रतिमाएं, पुलिस वाले
और गांव के लोग चल रहे थे। तभी डीजे की तेज आवाज से मधुमक्खियां
भड़क गई और उन्होंने जुलूस में शामिल लोगों पर हमला कर दिया। इसके
बाद पुलिस वाले और गांव वाले डीजे और बप्पा की प्रतिमाओं को वहीं छोड़ कर
भागने लगे। बताया जा रहा है कि पुलिस वाले पहले ही बार बार कह
रहे थे कि डीजे की आवाज कम कर लो लेकिन गांव वाले नहीं
माने। अब लोग कह रहे हैं कि मधुमक्खियों के छत्ते के पास इतनी
तेज आवाज में डीजे बजाओगे और उन्हें परेशान करोगे तो
होगा क्या?
End of transcript · 131 words