Government Accountability and Public Safety
जान आपकी है, आप खुद बचाइए।
सरकार के पास दूसरे जरूरी काम हैं।
वो आपके मरने पर घरवालों को मुआवज़ा दे देगी।
दुर्घटनाएं दुनिया के हर देश में होती हैं
और वो दुर्घटनाओं से सबक भी लेते हैं।
लेकिन हम अलग हैं, हम अगली दुर्घटना का इंतज़ार करते हैं।
अब चूंकि लोगों ने सरकार से सवाल पूछना बंद कर दिया है,
इसीलिए सरकार ने भी लोगों को मुर्दा मान लिया है।
ये मुर्दा लोग सरकार से सवाल भले न पूछते हों,
लेकिन सवाल पूछने वालों को गालियां ज़रूर देते हैं।
यही वजह है कि सरकार अब दुर्घटनाओं को रोकने
और फंसे हुए लोगों को बचाने में कोई इंटरेस्ट नहीं लेती।
End of transcript · 110 words