0:00

अजीत डोभाल के खिलाफ अमेरिका में क्यों दर्ज हुआ मुकदमा?

0:03

जिस खालिस्तानी आतंकी को खोज रही भारत की सुरक्षा एजेंसियाँ, आखिर अमेरिका के दिमाग में क्या चल रहा है?

0:10

डोभाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज क्यों हुआ? और अगर डोभाल अमेरिका नहीं जाते, तो क्या होगा?

0:15

अमेरिका को लॉरेंस चाहिए और अमेरिका में बैठे भारत के आतंकी पन्नू को डोभाल से बदला।

0:20

लेकिन इस बदले के पीछे की कहानी आपको जाननी चाहिए, क्योंकि डोभाल भारत के सुरक्षा सलाहकार हैं।

0:26

जिस खालिस्तान का सपना कनाडा और अमेरिका में बैठे आतंकी देख रहे हैं, उनकी कब्र सबसे पहले डोभाल ने तैयार की थी।

0:34

अमेरिका हमेशा से भारत का दोस्त नहीं रहा, लेकिन इस बार जब एक आतंकी का letter लेकर अमेरिका भारत पहुँचा, तो भारत ने रगड़ने का पूरा plan तैयार कर लिया।

0:43

पिछले कुछ दिनों से दुनिया भर में भारत के दुश्मनों का खात्मा हो रहा है।

0:47

पाकिस्तान से लेकर कनाडा, अमेरिका और ब्रिटेन तक धीरे-धीरे सफाई हो रही है।

0:52

कोई अनजान आदमी आता है और निपटा करके चला जाता है।

0:56

भारत के दुश्मनों में खौफ है और आतंकी अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहे हैं।

1:01

खालिस्तानी अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने न्यूयॉर्क की संघीय अदालत में civil मुकदमा दायर किया, जिसमें NSA अजीत डोभाल और भारतीय खुफिया एजेंसी RAW के अधिकारियों पर आरोप लगाया कि उनके ऊपर जानलेवा हमला कराया गया है।

1:15

अगर अमेरिका में भारत के खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज होता है, तो क्या भारत उसे मानने के लिए मजबूर है?

1:21

और मोदी-शाह क्या करने वाले हैं डोभाल के लिए, ये भी जान लीजिए।

1:24

अमेरिका के न्याय विभाग ने नवंबर 2023 में आरोप लगाया था कि अमेरिका में गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की एक नाकाम साजिश रची गई।

1:33

पन्नू Sikh for Justice का नेता है, जिसे भारत आतंकवादी घोषित कर चुका है।

1:37

पन्नू भारत के खिलाफ और खालिस्तान की बात करके आतंकवादियों को पैदा करता है।

1:42

सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि आतंकी पन्नू ने मुकदमा दर्ज कराया और अमेरिका की अदालत ने मुकदमा दर्ज भी कर लिया और भारत अजीत डोभाल के खिलाफ समन भी भेज दिया।

1:52

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के अधिकारियों को ये बात पता थी कि ये समन लेकर जब वो भारत के पास जाएँगे, तो उनको उल्टा टांगा जा सकता है।

2:00

भारतीय विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से मिलने के दौरान कहा कि इसमें हमारा कोई पक्ष नहीं है, हम बस समन दे रहे हैं।

2:06

भारत और भारतीय विदेश मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि अमेरिका की ऐसी हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

2:12

इसके साथ ही पन्नू को भारत टांग कर लाने की तैयारी भी भारतीय खुफिया एजेंसियाँ कर रही हैं।

2:17

पन्नू को भारत आतंकी मानता है, लेकिन अमेरिका और कनाडा की नागरिकता है उसके पास।

2:22

पन्नू खुद पेशे से वकील है, इसलिए उसे कानूनी दांवपेच पता है और इसी का फायदा उठाता है।

2:27

भारत-अमेरिका के बीच एक समझौता है कि जो शख्स भारत-अमेरिका दोनों देशों के कानून के मुताबिक अपराधी होगा, उसी का प्रत्यर्पण किया जा सकता है।

2:35

पन्नू के पास कनाडा और अमेरिका दोनों देशों की दोहरी नागरिकता है, इसलिए भारत को वो नहीं सौंप रहे।

2:41

लेकिन यहाँ पर गौर करने वाली बात ये है कि अमेरिका को भारत से लॉरेंस बिश्नोई चाहिए और अब अजीत डोभाल पर case दर्ज करना इस बात का डर है कि भारत के खिलाफ कोई बड़ी साजिश तो नहीं रची जा रही।

2:53

वैसे अमेरिका कुछ भी कर ले, मुकदमा भी दर्ज कर ले, लेकिन भारत की सीमा के अंदर अमेरिका के सारे कानून बेअसर हो जाते हैं।

2:59

लेकिन एक बात तो तय है कि सिर्फ पाकिस्तान नहीं, बल्कि अमेरिका भी भारत के दुश्मनों को पाल रहा है और भारत की खुफिया एजेंसियाँ धीरे-धीरे साफ कर रही हैं।

3:08

वो दिन भी दूर नहीं कि जब ये खबर आए कि आतंकी पन्नू का भी पन्ना पलट गया।

3:13

जिस तरह अमेरिका ने पाकिस्तान में घुसकर लादेन को मारा, क्या भारत को भी अमेरिका से टांग कर पन्नू को लाना चाहिए?

3:20

अपनी राय आप comment में ज़रूर दें।

End of transcript · 656 words

iPhone app Translate videos on your iPhone Paste a TikTok, Instagram or X link, add subtitles in your language and save the video to Photos.

Made with TranslateMom

TranslateMom transcribes and translates videos from X, TikTok, YouTube and Instagram. Paste a link and you get a page like this one, in your language.

Transcribed with TranslateMom. Paste any video link to get subtitles and a transcript in your language.

© 2026 TranslateMom · AI video translation and subtitles Transcripts Sources Pricing Legal