चंद्रयान की विफलता पर वैज्ञानिकों से क्या बोले प्रधानमंत्री
48 sec About India Tech & science
48 sec About India Tech & science
चंद्रयान launching में हम last second बिखर गए।
सारे वहां बैठे हुए लोग परेशान थे। प्रधानमंत्री को कहने की हिम्मत नहीं थी किसी की।
लेकिन मैं technology को जितनी समझता हूं, मैं देख तो पाता था कि हां कुछ गड़बड़ लग रही है, नहीं चल रहा है।
आखिरकार एक जो senior boss थे, उन्होंने आकर मुझे कहा कि साहब चिंता मत कीजिए।
मैं वहां guest house में गया, लेकिन मैं सो नहीं पाया।
मैंने फिर से करीब आधे-पौने घंटे के बाद सबको बुलाया। मैंने कहा देखिए, अगर ये लोग थक ना गए हों तो मैं सुबह 07:00 बजे इनको मिलना चाहता हूं।
क्योंकि देश को बहुत बड़ा setback था। लेकिन मैं setback से रोने-धोने करके जिंदगी गुजारने वालों में नहीं था।
मैं सुबह गया और सभी scientists को मैंने कहा, अगर कोई failure है तो जिम्मेवारी मेरी है।
आपने प्रयास किया, आप निराश मत होइए और मैंने उनका जितना भी आत्मविश्वास जगा सकता हूं, मैंने जगाया और चंद्रयान-3 सफल हुआ।
End of transcript · 164 words
TranslateMom transcribes and translates videos from X, TikTok, YouTube and Instagram. Paste a link and you get a page like this one, in your language.