प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की लाठी: बल प्रयोग के चुनाव पर सवाल

Translate Original on X

1 min

0:00

थक गए होगे, नींद तो आ जाएगी ना आज रात को?

0:02

तकलीफ इस बात की नहीं रहेगी कि तुम लाठी नहीं मारते।

0:05

मारना ना मारना तुम्हारे हाथ में था ही नहीं, तुम तो अपना काम कर रहे थे, हम समझते हैं।

0:09

तकलीफ इस बात की ज़रूर रहेगी कि तुम थोड़ा धीरे से मारते।

0:12

इतने धीरे कि चोट नहीं लगती। तुमने चुनाव किया है कि मुझे कितनी ज़ोर से वो लाठी घुमानी है।

0:17

और इस चुनाव के साथ तुमको आजीवन जीना पड़ेगा, याद रखना।

0:20

ये भ्रम अपने अंदर मत रखना कि मुझे सरकार ने मारने के लिए बोला था।

0:23

कितनी ज़ोर से मारना है, ये सरकार ने नहीं बोला था।

0:25

ये तुमने चुना था। और ये चुनाव मरते दम तक तुम्हारे भीतर रहेगा।

0:29

तुम चाहते तो धीरे भी मार सकते थे, बच्चे ही तो थे ना।

0:32

और ये युद्ध का नियम होता है कि निहत्थों पर वार नहीं किया जाता।

0:35

दुनिया का पहला प्रोटेस्ट नहीं है। बहुत से देशों में प्रोटेस्ट हुआ है जहाँ पुलिस ने चुना है ना मारना, रोकना।

0:41

ये तुम कर सकते थे आज। लेकिन तकलीफ आज सबसे ज़्यादा तुमसे है।

0:46

तुमने जितनी बेरहमी से मारा है ना, वो लाठियाँ सिर्फ़ वहाँ के बच्चों को नहीं पड़ी हैं, जो वहाँ नहीं थे उनको भी पड़ी हैं।

0:53

और हम लोग भूलेंगे नहीं इस बात को। किसी सरकार से कोई गुरेज़ नहीं है, तुम अपनी पार्टियाँ चलाते रहो, सब करते रहो।

0:58

मार्स पे जब आबादी आ जाए तो वहाँ भी अपनी पार्टी बना लेना, मतलब नहीं है।

1:02

हमें मतलब है जब तुम वो लाठी घुमा रहे थे तो कितनी ज़ोर से घुमाना है, वो इंसानियत से।

1:09

और वो तुमने चुना है आज मारना। खैर, अच्छे से सोना, बढ़िया नींद लेना।

1:16

हल्दी वाला दूध पी लेना और हम तुमको याद रखेंगे गुरु।

1:20

याद रखेंगे।

End of transcript · 293 words

iPhone app Translate videos on your iPhone Paste a TikTok, Instagram or X link, add subtitles in your language and save the video to Photos.

Made with TranslateMom

TranslateMom transcribes and translates videos from X, TikTok, YouTube and Instagram. Paste a link and you get a page like this one, in your language.

Transcribed with TranslateMom. Paste any video link to get subtitles and a transcript in your language.

© 2026 TranslateMom · AI video translation and subtitles Transcripts Sources Pricing Legal