Farmer Protests Against Adani in Gujarat
अडानी के अपने राज्य में ही उनके खिलाफ विरोध शुरू हो गया है।
हम बात कर रहे हैं गुजरात की, जहां किसान अपनी ही सरकार और अडानी के खिलाफ सड़क पर उतर आए हैं।
मोरबी जिले में खासकर जेतपर गांव के किसानों का आंदोलन कई दिनों से चल रहा है।
लेकिन टीवी चैनलों पर आपको यह खबर नहीं दिखी होगी।
दरअसल यह आंदोलन कच्छ जिले के खावड़ा रिन्यूएबल एनर्जी जोन से
बिजली लाने के लिए बिछाई जा रही हाई वोल्टेज ट्रांसमिशन लाइनों और टावरों के खिलाफ है।
अडानी समूह की कंपनी इन टावरों को किसानों की जमीन पर लगा रही है।
इसके खिलाफ 17 जून से ही किसान अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं।
किसानों का कहना है कि उनकी उपजाऊ जमीन पर टावर लगाए जा रहे हैं।
टावर लगने के बाद उस जमीन पर खेती करना मुश्किल हो जाएगा, कोई खरीदार भी नहीं मिलेगा।
लेकिन कंपनी और सरकार उन्हें नाम मात्र का मुआवजा दे रही है।
End of transcript · 157 words