Pizza Delivery Health Warning
madam
एक सौ एक यही है?
जी।
आपका pizza.
एक minute।
साढ़े चार सौ one.
Keep the change.
Thank you madam।
madam वो...
क्या बात है भैया?
madam माफ कीजिएगा लेकिन ये जो pizza आपने order किया है ना, आप मत
खाइएगा इसे।
क्यों भाई? क्यों ना खाऊं?
आपकी सेहत के लिए सही नहीं रहेगा madam ये।
अरे साफ-साफ बताओ ना क्या बात है? मैं तो regular यहीं से order करती हूं।
madam जिस kitchen से आपने ये order किया है ना, हमने पाँच दिन पहले
ही यहां काम करना शुरू किया है
और आज जो हमने kitchen में देखा उसके बाद से हमारा मन नहीं मान रहा कि कल से हम
काम पर भी जाएं।
अबे सीधे point पर आओ ना। बात क्या है?
madam दरअसल बात यह है कि आज जब हम kitchen में गए ना तो
हमने देखा वो जो pizza के ऊपर sauce लगाते हैं ना, वो खराब हो रखा है
और उसपे सफेद-सफेद fungus लग गया था और बजाय इसके कि
उसको फेंक दें और दूसरा नया इस्तेमाल करें, ये लोग उसी sauce को उस
dough के ऊपर डालके oven में चढ़ा दिए
और dough भी काफी दिन पुराना था madam।
लेकिन तुम्हें ये सब कुछ कैसे पता? तुम तो delivery boy हो ना।
नहीं madam वो छोटा सा ही setup है। हम अंदर बाहर सब जगह काम करते
हैं। आज delivery के लिए भेजा तो हम इधर आ गए। हम इसीलिए
बोल रहे हैं कि हमने अपनी आंखों से देखा है। हम तो मन बना चुके हैं कि कल से
काम पर नहीं जाएंगे।
माना नौकरी की जरूरत है लेकिन गलत चीज का साथ तो नहीं दे सकते ना।
इसीलिए आपको बोल रहे हैं कि आप मत खाइएगा इसे। आप, आप
अपना पैसा वापस ले लीजिए। वो pizza हमको दे दीजिए। मत
खाइएगा इसे।
एक
minute।
ये लीजिए भैया।
ये लीजिए madam। अगर आपको kitchen से phone
आए ना तो आप उनको बोल दीजिएगा कि आपको pizza से smell आ रहा था
तो आप हमको बुला के pizza return कर दिए और पैसे वापस ले
लिए। ठीक है। बाकी हम देख
लेंगे।
एक minute।
जी madam।
आपका नाम क्या है?
रवि।
Thank you so much रवि जी। आजकल आपके जैसे लोग बहुत कम मिलते
हैं। Thank you for this.
कोई बात नहीं madam।
End of transcript · 381 words