Family Discussion on Politics and Childhood
[संगीत]
कितनी बार बोला है मैंने, बच्चों के सामने ये सब मत देखा करो। क्यों देख रही हो ये सब?
पर सचिन, वो भी तो हमारे बच्चों के फ्यूचर के लिए बैठे हैं वहां पर।
यार पूर्वी, पॉलिटिक्स से हमारा क्या लेना-देना यार? और बच्चों के लिए सही नहीं होता ये सब, दैट्स इट।
पर सचिन...
तुमने मेरी कॉफ़ी बनाई?
ठीक है बाबा, लाती हूँ।
पापा, ये सब चीज़ें हमारे लिए बुरी क्यों हैं?
क्योंकि बेटा, अभी आपकी उम्र नहीं है इन सब बातों को समझने की। अभी तो आपकी खेलने-कूदने की उम्र है।
अच्छा बताओ, हू वांट्स टू गो टू द पार्क टू प्ले विद डैडा?
मी!
डन। मुझे थोड़ा सा काम है, मैं कर लूँ फिर चलते हैं, ओके?
ओके।
पापा, अगर हमारी उम्र नहीं है इन सब चीज़ों के बारे में बात करने की, तो जिनकी उम्र है वो चुप क्यों हैं?
[संगीत]
End of transcript · 148 words