Political Commentary on Recent Protests
दोस्तों, 12 October Monday का दिन
और
मेरे left side
राष्ट्रपति भवन है।
security reason से दिखाऊंगा नहीं लेकिन जो पहचान सकते हैं वो
पहचान लेंगे। मौसम सुहाना है। बारिश
खतरनाक हुई है।
दिल भी हमारा भरा हुआ है
और सड़कें भी
इशारा कर रही हैं कि अभी बहुत कुछ होना बाकी है।
कितना अजीब है कि एक दिन पहले
court आदेश देता है
कि आप metro बंद नहीं कर सकते।
आप निहत्थों को गिरफ्तार नहीं कर सकते। जो प्रदर्शन
करना चाहते हैं, उनको आप प्रदर्शन करने दें।
लेकिन अभी 24 घंटे भी नहीं हुए थे कि दिल्ली
metro ने ऐलान कर दिया
कि पटेल Chowk, जनपथ, राजीव Chowk,
मंडी House, Central Secretariat, बाराखंभा Road,
ये सुबह 6:00 बजे से शाम
4:00 बजे तक बंद रहेंगे।
मैं बस इतनी सी बात कहना चाहता हूं।
कहां है कानून?
कानून सिर्फ और सिर्फ आम इंसान के लिए है।
राजा के लिए कोई कानून नहीं है। मैं अक्सर कहा करता
था
कि राजा को आप हरा नहीं सकते। जो तस्वीरें चल रही
हैं, उन पर सिर्फ इतना बोलूंगा कि जो पिट रहे
हैं,
जो हिंदू संगठनों के द्वारा पिट रहे हैं,
वो जरा सोच लें कि जब मुसलमानों को, दलितों को
धर्म के नाम पर पीटा गया,
आप चुप थे।
जब इस सरकार के इन्हीं समर्थकों ने
एक-एक करके
लोगों को मारा, पीटा, mob lynching की,
तब आप कहां थे?
आज आपका भी number लग गया है और आज जो चुप
हैं उनका भी number लगेगा।
फर्जी पुलिस वाले,
नकली पुलिस वाले
गाड़ियों के अंदर लाठियां भर के ला रहे हैं हिंदू संगठन
और किस तरह से वो संगठन और पुलिस वाले मिलकर
साथ काम कर रहे हैं, यह सब ने देखा है।
live मंजर मैंने देखा है। हर जगह barricading है,
हर जगह पुलिस है। लेकिन इस वक्त यहां शांति
है,
क्योंकि इस वक्त सुबह के बज रहे हैं
6:00। एक दूसरे का साथ दो, देश को बचाओ।
मेहरबानी करके
तमाम हिंदुओं से मेरी appeal है। मुसलमानों से, दलितों
से नफरत करना बंद करो और नफरत की राजनीति
इनको करने मत दो। शैतान वही हार
जाएगा। जय हिंद।
End of transcript · 350 words