0:01

बिस्मिल्लाहिर्रहमानिर्रहीम। आज दौरे हदीस में मेरी गुफ्तगू को बाज लोग पूरी तब्लीगी जमात की मुखालफत का रुख दे रहे हैं।

0:13

यह बात दुरुस्त नहीं है। असल सूरते हाल यह है कि डेढ़ माह के दौरान मुल्क भर से 500 तब्लीगी वफूद आ चुके हैं, जो तलबा से मिलकर दारुल उलूम के मौकफ के खिलाफ खुफिया जहनसाजी करते हैं, असातिजा इकराम की शान में नामुनासिब तफसीर करते हैं और तलबा की इसी फिक्र पर साल और चिल्ले की तशकील करते हैं।

0:40

दूसरी तरफ सूरते हाल यह है कि 4 अक्टूबर सन 2026 को भोपाल में जो तकरीर की गई है, उससे हलका-ए-उलेमा में शदीद बेचैनी है।

0:51

इसकी वजह से दारुल उलूम देवबंद में खुतूत आ रहे हैं।

0:53

लोग फोन से मालूम कर रहे हैं। जिन गलत अफकार और नजरियात पर कदगन लगाने के लिए दारुल उलूम देवबंद ने 10 साल पहले अपना मौकफ, वाजेह मौकफ जारी किया था, उन्हीं गलत अफकार को ना सिर्फ शिद्दत और चैलेंज के साथ दोहराया गया है, बल्कि अवामी मजमे में अपनी सतह से नीचे उतरते हुए उलमा-ए-हक को जाहिल और सुन्नत का दुश्मन कहा गया

1:20

और उन नजरियात की तरवीज पर बैत तक ली गई है।

1:25

कहा जा रहा है कि कलम से दावत का फरीजा अदा नहीं होता।

1:30

हालांकि नबी अकरम सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने खुद शाहान-ए-आलम के नाम दावती खुतूत इरसाल फरमाए हैं।

1:39

यह भी कहा जा रहा है कि मस्जिद के बाहर तालीम और तरबियत का निजाम खिलाफ सुन्नत है।

1:46

इन नजरियात की वजह से सहाबा इकराम रज़ियल्लाहु ताला अन्हुम से लेकर आज तक असलाफ की तमाम दीनी, दावती और इस्लाही कोशिशों के ऊपर, मेहनतों के ऊपर पानी फिर रहा है।

2:00

लिहाजा अब पानी सर से ऊंचा हो चुका है और इत्माम-ए-हुज्जत हो चुकी है।

2:06

हमारे बहुत से अकाबिर इस्लाही कोशिशें कर चुके हैं, खुतूत लिख चुके हैं, लेकिन तहरीफात पर जिद और इसरार बढ़ता जा रहा है।

2:15

जमात के कदीम उसूलों के बरखिलाफ मनमाने फतवे दिए जा रहे हैं।

2:20

इसलिए हिफाजत-ए-दीन की खातिर अब हर आलिम-ए-दीन का फरीजा है कि वह अपने मुताल्लिकीन को इस फितने से वाकिफ कराए और मदारिस के जिम्मेदारान और असातिजा को चाहिए कि वह अपने तलबा को भी इन गलत नजरियात से आगाह करें, वरना सूरते हाल बेकाबू हो जाएगी।

2:39

यहां एक बात और वाजेह करना चाहता हूं कि दारुल उलूम देवबंद ने तब्लीगी जमात की बिन हैसुल जमात कभी मुखालफत नहीं की है।

2:49

यह जमात हमारे अकाबिर की मेहनत और कुड़हन का फल थी, जिसे बाज अफराद ने अपने मुनहरिफ नजरियात के फैलाव का जरिया बना लिया है।

2:58

हमारा सारा इख्तिलाफ फर्द-ए-वाहिद के बातिल नजरियात से है, जिस पर एक अरसे से बंदिश कायम करने की कोशिश की जा रही है।

3:08

लेकिन अफसोस है कि इस्लाह के बजाय बात उलमा को चैलेंज और उनकी तहकीर और तौहीन तक पहुंच गई है और ऐसी बातों को आगे फैलाने पर बैत ली जा रही है।

3:20

इसलिए मौजूदा सूरते हाल में मेरी दो टूक राय है कि अवाम के लिए अब मौलाना मोहम्मद साद साहब के बयानात सुनना बिल्कुल सही नहीं है।

3:31

यह भी इल्म में रहना चाहिए कि दारुल उलूम देवबंद ने कभी कटी हुई क्लिप मौलाना साहब के पूरे-पूरे बयानात को तफसील और इत्मीनान के साथ सुना है, उसके बाद राय कायम की है और इब्तिदा से लेकर आज तक के तमाम मामलात और इस कज़िये की मुकम्मल रूदाद सात-आठ जिल्दों में मुरत्तब करके दारुल उलूम के मुहाफिज खाने में महफूज कर दी गई है।

3:58

अस्सलाम वालेकुम व रहमतुल्लाह।

End of transcript · 579 words

iPhone app Translate videos on your iPhone Paste a TikTok, Instagram or X link, add subtitles in your language and save the video to Photos.

Made with TranslateMom

TranslateMom transcribes and translates videos from X, TikTok, YouTube and Instagram. Paste a link and you get a page like this one, in your language.

Transcribed with TranslateMom. Paste any video link to get subtitles and a transcript in your language.

© 2026 TranslateMom · AI video translation and subtitles Transcripts Sources Pricing Legal