शादी और वलीमे में सादगी: सुन्नत और इसराफ से बचने की सीख
2 min Faith
2 min Faith
इसलिए शादियों में इसराफ से बचो।
शादियों में इसराफ से बचो। जितना इसराफ ज़्यादा होगा, उतनी अज़ीयत ज़्यादा होगी।
हुज़ूर अकरम सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने तमाम शादियों में कहीं पनीर खिलाया, कहीं खजूरें तकसीम कर दीं, कहीं छुआरें बखेर दिए।
फ़रमाया, खाओ तुम्हारी माँ का वलीमा है। आज अगर कोई छुआरें खिला दे वलीमे में, कोई वलीमा नहीं मानेगा।
कोई इसको वलीमा नहीं मानेगा। हालांकि ऐन सुन्नत है।
ऐन सुन्नत है। एक शादी नहीं, सारी शादियाँ ऐसी हैं।
सिवाय हज़रत ज़ैनब रज़ियल्लाहु तआला अन्हु की शादी के।
उसमें आपने गोश्त रोटी का इंतज़ाम किया। हज़रत ज़ैनब फ़ख्र करती थीं इस पर कि मेरे निकाह में गोश्त रोटी का इंतज़ाम हुआ है।
अल्लाह की शान, जिस-- जो आपकी जो शादी आपके मामूल से हटी, उसी शादी में आपको अज़ीयत हुई।
अजीब बात है ये। जो शादी आपके, आपके मामूल से हटी, उसी में आपको अज़ीयत हुई।
ये सोचने की बात है। हम गौर करें कि अगर मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम को गोश्त रोटी के इंतज़ाम की वजह से आकर बैठने वालों के इंतज़ार से अज़ीयत हुई, तो इससे अंदाज़ा कर लो कि हम आपकी गोश्त रोटी की सुन्नत से कितने आगे बढ़ गए हैं।
अब अज़ीयतों की, कर्ज़ों की, परेशानियों की, सूद की और कर्ज़ों में दब जाने की, शादियों को मुअख्खर करने की कितनी किस्म की अज़ीयतें आएँगी।
अगर मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम को गोश्त रोटी की वजह अज़ीयत हो सकती है, तो हम आपके इस तरीके सुन्नत से कितने दूर गए।
वलीमा करो, ज़रूर करो। वलीमा करो, शौक से करो।
लेकिन एक सुन्नत ये है वलीमे की कि एक खाना हो।
End of transcript · 262 words
TranslateMom transcribes and translates videos from X, TikTok, YouTube and Instagram. Paste a link and you get a page like this one, in your language.