Journalist Attacked During Protest Coverage
नमस्कार मेरा नाम मनीषा सिंह है। मैं एक पत्रकार हूं। मेरी एक video
आज social media पर खूब viral हो रही है। जिसमें आपने देखा होगा हिंदू
रक्षा दल के गुंडे प्रदर्शन कर रहे बच्चों को बेरहमी से पीट रहे
हैं। बाद में इन गुंडों ने मेरे camera person पर भी attack किया। उनसे बहस
की और video delete करने को बोलने लगे। मेरा phone छीनने की भी कोशिश
की गई इस दौरान। इस घटना की सबसे शर्मनाक बात तो यह थी कि मौके पर
कई पुलिस वाले मौजूद थे लेकिन किसी ने भी उन गुंडों को रोकने की
कोशिश नहीं की। उल्टा एक पुलिस वाले ने गुंडे के कान के पास जाकर कुछ
कहा और मेरी ओर इशारा कर दिया। उसे signal दिया कि वो मेरा camera बंद करवाएं।
जिसके बाद वो गुंडा मेरे camera person की ओर आया और उनसे लड़ाई करने
लगा। मामला बढ़ते देख हमें वहां से बचकर भागना पड़ा वरना यह
भाजपाई गुंडे मुझ पर भी attack कर देते। यह हाल है आज देश
की राजधानी का जहां आम आदमी तो छोड़िए पत्रकार तक सुरक्षित
नहीं है।
End of transcript · 182 words