Exam Reforms and Future of Students
फ्रेंड्स, विद्यार्थियों के भविष्य के लिए
भारत सरकार लगातार अनेकविध कदम उठा रही है।
जिन लोगों ने विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया,
वे जेलों में सड़ रहे हैं।
हमने फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट बना चुके हैं।
हम कल पार्लियामेंट के अंदर भी
कठोर कानूनों के प्रावधान के साथ
नया कानून बनाने की दिशा में भी आगे बढ़ रहे हैं।
लेकिन हमें भविष्य के लिए सोचना है।
हमारी परीक्षा पद्धति विश्वस्त हो,
हमारी परीक्षा पद्धति ट्रांसपेरेंट हो,
हमारी परीक्षा पद्धति में सबसे ज्यादा टेक्नोलॉजी का उपयोग हो,
इन सारी बातों को ध्यान में रखते हुए
विश्व प्रसिद्ध टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट
श्रीमान नंदन नीलेकणि जी के नेतृत्व में
एक हाई पावर टास्क फोर्स बनाने का निर्णय किया है,
जो एग्जामिनेशन रिफॉर्म की तरफ फोकस करेगा
और जल्द से जल्द आने वाली परीक्षाओं की
विश्वसनीयता को सुनिश्चित करने का काम
इसकी रिपोर्ट के आधार पर कर दिया जाएगा।
बहुत-बहुत धन्यवाद।
End of transcript · 148 words