0:00

Dollar करीब 96 rupees का हो गया है। इस साल January में ये 90 के आसपास था।

0:05

अब आप में से कुछ लोग सोचोगे कि तो मुझे क्या फर्क पड़ता है इससे?

0:08

मुझे कौन सा America जाना है? अगर आप भी ऐसा ही सोचते हो, तो अपने kitchen, petrol pump और mobile phone को देखो।

0:13

ये reel आपके लिए है, क्योंकि dollar का connection इन तीनों से है।

0:16

और एक तरह के ऐसे भी लोग हैं, जिनके लिए ये अच्छी खबर है।

0:19

2025-26 में India ने अपनी ज़रूरत का 88.7% कच्चा तेल बाहर से खरीदा था।

0:25

ये अब तक का record है और ये तेल खरीदा जाता है dollars में।

0:29

मान लो एक barrel कच्चे तेल की कीमत है 100 dollar.

0:31

अब dollar अगर 90 रुपये का है, तो ये कीमत हुई 9,000 रुपये।

0:34

लेकिन अगर dollar 96 का हो गया, तो यही barrel 9,600 रुपये का हो जाएगा।

0:39

दुनिया भर में अगर तेल की कीमत ना भी बढ़े, फिर भी Indian importer का खर्चा हर barrel पर 600 रुपये बढ़ गया।

0:45

इससे सीधा petrol और diesel की कीमत बढ़ती है और diesel की कीमत बढ़ने का मतलब खेत से मंडी और मंडी से आपकी दुकान तक सब्ज़ी लाने वाला truck का भाड़ा भी बढ़ता है।

0:54

दूसरा, अपने kitchen में देखो। सिर्फ गाड़ी का तेल नहीं, India खाने का तेल भी बड़ी मात्रा में import करता है।

0:59

2023-24 में हमारी ज़रूरत का करीब 56% हिस्सा import से पूरा हुआ।

1:04

इसलिए palm oil हो या sunflower oil, अगर इनकी international कीमत same भी है, तब भी कमज़ोर रुपये की वजह से इनकी import cost बढ़ जाती है।

1:12

सबसे दिलचस्प बात है कि इसका असर आपके Made in India mobile phone पर भी पड़ता है।

1:16

India में बिकने वाले लगभग 99% phones यहीं India में ही assemble होते हैं।

1:20

Box पर बड़े गर्व से लिखा होता है Made in India.

1:22

लेकिन सरकार के अपने Electronics और IT Secretary के मुताबिक पूरे phone की value में सिर्फ करीब 22 से 23% हिस्सा ही India में जुड़ता है।

1:30

यानी कि chips और memory जैसी ज़्यादातर चीज़ें, जो phone को बनाने में इस्तेमाल होती हैं, वो India के बाहर से आती हैं।

1:36

यानी ठप्पा Made in India का है, लेकिन bill ज़्यादातर dollars में भरा जा रहा है।

1:41

यही कारण कि 2026 के पहले छह महीनों में phones on average 16% महंगे हो गए हैं।

1:47

समझ रहे हो, बिना America जाए भी आपको कितना नुकसान उठाना पड़ता है, अगर रुपया कमज़ोर होता है तो।

1:51

लेकिन अब यही चीज़ उल्टी काम करती है उन लोगों के लिए, जो विदेश से घर पैसे भेजते हैं।

1:55

January में 100 dollars करीब 9,000 रुपये के थे।

1:58

आज करीब 9,600 के हैं। यानी उतने ही dollars में परिवार को ज़्यादा रुपये मिल सकते हैं।

2:03

अगर आप US, Canada, UK या Europe में रहते हैं और India में अपने परिवार को पैसे भेजते हैं, तो सिर्फ fees ही नहीं, exchange rate भी देखना पड़ता है।

2:10

यहाँ TapTap Send पर आपको incredible exchange rates मिलते हैं और पैसा जल्दी आपके परिवार तक पहुँचता है।

2:16

App खोलिए, amount डालिए और सीधे उनके bank account या UPI पर पैसे भेजिए।

2:21

अगर आप पहली बार इस app का इस्तेमाल करके पैसे भेज रहे हो, तो code DR20 लगाना।

2:25

100 या उससे ज़्यादा American या Canadian dollars भेजने पर 20 American या Canadian dollars का bonus मिलेगा।

2:31

जबकि 100 या उससे ज़्यादा British pound या euros भेजने पर आपको 10 pound या euro का bonus मिलेगा।

2:35

इसका link bio में मिल जाएगा।

End of transcript · 578 words

iPhone app Translate videos on your iPhone Paste a TikTok, Instagram or X link, add subtitles in your language and save the video to Photos.

Made with TranslateMom

TranslateMom transcribes and translates videos from X, TikTok, YouTube and Instagram. Paste a link and you get a page like this one, in your language.

Transcribed with TranslateMom. Paste any video link to get subtitles and a transcript in your language.

© 2026 TranslateMom · AI video translation and subtitles Transcripts Sources Pricing Legal