0:00

आखिर सोने और चांदी की कीमतों में इतनी तेज़ी से गिरावट क्यों आ रही है?

0:03

आप ये भी जानना चाहेंगे कि 10 महीने में ही इतना सोना टूट गया।

0:07

सबसे हैरानी की बात ये है कि ईरान युद्ध अभी तक पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है।

0:10

अमेरिका के share बाजार में भी लगातार गिरावट हो रही है।

0:13

AI कंपनियों के share टूट रहे हैं। दुनिया में डर का माहौल है।

0:17

फिर भी सोना सस्ता हो रहा है। आमतौर पर ऐसे हालात में सोने की कीमतें तेज़ी से बढ़ती हैं।

0:23

जिन लोगों ने सोने में, gold में invest किया, पैसा लगाया, यही सोचकर लगाया कि पूरी दुनिया में अस्थिरता है, पूरी दुनिया में share बाजार की बुरी हालत है, महंगाई बढ़ रही है, पूरी दुनिया में अशांति फैली हुई है, युद्ध हो रहे हैं।

0:35

ऐसे में सबसे safe investment gold में है।

0:38

लेकिन ये सब चीज़ों के बावजूद सोने की कीमत गिर रही है, क्योंकि जब दुनिया में तनाव बढ़ता है, तो निवेशक अपना पैसा सुरक्षित रखने के लिए सोने में लगाता है।

0:45

लेकिन इस बार कहानी बिल्कुल अलग है। जिन हालात में सोने की कीमतें बढ़नी चाहिए थीं, उन्हीं हालात में सोने की कीमत तेज़ी से टूट रही है।

0:54

अब सवाल ये है कि ऐसा क्यों हो रहा है? तो इसकी सबसे बड़ी वजह है ईरान युद्ध के बाद आई महंगाई।

0:59

अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ने की वजह से आशंका का माहौल है और dollar में मजबूती आ गई है।

1:07

युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेज़ी आई है।

1:09

अब अमेरिका की चिंता है कि अगर महंगाई यूं ही बढ़ती रही, तो उसे काबू करने के लिए उसे ब्याज दरें बढ़ानी पड़ेंगी।

1:15

सितंबर में अमेरिका में ब्याज की दरें बढ़ गई थीं और अब दिसंबर में फिर से ब्याज दरें बढ़ने की पूरी संभावना है।

1:21

दुनिया भर के निवेशक अमेरिका के सरकारी bonds में अपना पैसा लगाते हैं, क्योंकि उस पर एक निश्चित ब्याज उनको मिलता है।

1:27

अब अमेरिका में जब ब्याज की दरें बढ़ने लगी हैं, तो नए सरकारी bonds पर निवेशकों को पहले से कहीं ज़्यादा return मिलने की संभावना है।

1:35

उन्हें पहले से कहीं ज़्यादा ब्याज मिलेगा और इसी उम्मीद में दुनिया भर के जो बड़े-बड़े निवेशक हैं, वो सोने की बजाय अब अमेरिका के सरकारी bonds में अपना पैसा लगा रहे हैं।

1:43

इस उम्मीद में कि ब्याज का जो rate है, वो बढ़ेगा और उनकी return बढ़ जाएगी।

1:49

एक आसान उदाहरण से आपको समझाते हैं। मान लीजिए आपके पास invest करने के लिए 1 लाख रुपये हैं।

1:53

आपके सामने दो विकल्प हैं। पहला, आप उससे सोना खरीद लीजिए और दूसरा, अमेरिकी सरकारी bonds में पैसा लगा सकते हैं।

2:00

सोना खरीदने पर आपकी कोई नियमित कमाई नहीं होती, जबकि bonds में निवेश करने पर तय शर्तों के मुताबिक आपको return मिलता रहता है।

2:08

अब जब bonds से ज़्यादा कमाई की उम्मीद होगी, तो निवेशक सोने की बजाय इस सरकारी bond में पैसा लगाएगा।

2:13

इससे सोने की मांग घट जाती है और उसकी कीमतों पर भी दबाव पड़ता है।

2:17

इसके अलावा दुनिया भर में gold की कीमत dollar से ही तय होती है, dollar में तय होती है।

2:22

Dollar मजबूत होने पर भारत, चीन और यूरोप में खरीदारों के लिए सोना महंगा हो जाता है।

2:26

इससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की मांग कम होने लगती है।

2:29

सोने और चांदी में इस गिरावट की एक और बड़ी वजह है AI कंपनियों में गिरावट।

2:34

AI पिछले कुछ समय से निवेशक AI कंपनियों के shares में बड़े पैमाने पर पैसा लगा रहे थे, लेकिन अब AI कंपनियों के मुनाफे को लेकर सवाल उठने लगे हैं और इसी वजह से NVIDIA, Intel और Microsoft जैसी कई बड़ी-बड़ी tech और AI कंपनियों के shares में लगातार गिरावट आ रही है।

2:48

इस हफ्ते tech और AI शेयरों में 5 से 10% की गिरावट आई है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में सिर्फ इस हफ्ते में सोना 7% और चांदी 13% सस्ता हो चुका है।

2:58

अब ये समझिए कि AI शेयरों में गिरावट का सोना और चांदी से क्या connection है, क्या संबंध है?

3:04

जिन निवेशकों ने AI कंपनियों के shares में पैसा लगाया था, उन्हें अब नुकसान हो रहा है, क्योंकि जैसा मैंने आपको बताया, AI के shares गिर रहे हैं।

3:11

ऐसे में कुछ निवेशकों को अपना नुकसान पूरा करने के लिए, कर्ज चुकाने या फिर दूसरे निवेशकों में निवेशों में, निवेशों में आई गिरावट की भरपाई करने के लिए नकदी की ज़रूरत पड़ रही है।

3:20

उन्हें पैसा चाहिए और इस पैसे को जुटाने के लिए वो अपने पास मौजूद जो सोना है, उसे बेच रहे हैं।

3:26

यानी निवेशक सिर्फ इसलिए सोना नहीं बेच रहे कि उन्हें सोने पर भरोसा नहीं रहा, बल्कि कुछ निवेशकों को मजबूरी में अपने नुकसान की भरपाई के लिए ये सोना बाजार में बेचना पड़ रहा है।

3:35

इसके अलावा जिन निवेशकों ने कर्ज लेकर share बाजार या सोने में अपना पैसा लगाया, उन्हें गिरावट के कारण भारी नुकसान हो रहा है।

3:42

ऐसे में उनके जो brokers हैं, उनसे अतिरिक्त पैसा जमा करने को वो कह रहे हैं और इस दबाव में कुछ निवेशक मजबूरी में सोना बेचकर cash जुटा रहे हैं।

3:50

इससे भी सोने में बिकवाली बढ़ रही है और इस तरह gold की कीमतों में तेज़ी लाने वाली तमाम परिस्थितियां मौजूद होने के बावजूद gold की कीमत लगातार गिर रही है।

4:00

वरना जो इस समय हालात हैं दुनिया में, वो ऐसे हालात हैं कि सोने की कीमत बढ़नी चाहिए थी।

4:06

चांदी में जो गिरावट हो रही है, उसकी कहानी थोड़ी अलग है।

4:08

सोने की तरह चांदी का इस्तेमाल निवेश के लिए होता है, लेकिन इसका इस्तेमाल solar panels, electronics और दूसरी industries में भी होता है।

4:16

इसलिए जब dollar मजबूत होता है और ब्याज दरें बढ़ने की आशंका से आर्थिक विकास पर चिंता बढ़ती है, तो चांदी पर दो तरफ से दबाव आता है।

4:24

एक तरफ निवेशक चांदी बेचना शुरू कर देते हैं और दूसरी तरफ industry में इसकी मांग कमजोर होने का डर पैदा हो जाता है और इसी वजह से कई बार चांदी में जो गिरावट आती है, वो सोने से ज़्यादा होती है और इस बार भी चांदी सोने से कहीं ज़्यादा टूट रही है।

4:38

अब भारत में शादी का season है। शादी के season में सोने की बिक्री बढ़ सकती है।

4:42

देश भर में 21 नवंबर से लेकर 15 दिसंबर के बीच लगभग 52 लाख शादियां होने का अनुमान है।

4:49

इन शादियों से 7 लाख 50 हज़ार करोड़ रुपये का कारोबार हो सकता है।

4:52

सोचिए, 7.5 लाख करोड़ रुपये का कारोबार होगा इन शादियों से।

4:56

ये जो रकम है, 7.5 लाख करोड़, ये श्रीलंका के एक साल के कुल budget से थोड़ी सी कम है।

5:00

नेपाल के एक साल के budget से डेढ़ गुना ज़्यादा है।

5:03

Confederation of All India Traders के मुताबिक सिर्फ दिल्ली और NCR में 5 लाख शादियां होने की उम्मीद है और इससे यहाँ 2.5 लाख करोड़ रुपये का कारोबार हो सकता है।

5:10

ऐसे में जिन लोगों को लगता है कि भारत एक dead economy है, भारत की अर्थव्यवस्था एक बड़े आर्थिक संकट के कगार पर है, उन्हें ये आंकड़े ज़रूर देखने चाहिए।

5:17

राहुल गांधी को आज ये आंकड़े ज़रूर देखने चाहिए कि अब आने वाले समय में कुछ, कुछ ही दिनों में, कुछ हफ्तों में जो 52 लाख शादियां होने वाली हैं, उसमें 7 लाख करोड़ रुपया जो लोग खर्च करेंगे, उसका जो कारोबार होगा, ऐसा देश अगर आप अपने पड़ोसी देशों को देखेंगे,

5:32

तो जितना पैसा हम अपनी सिर्फ शादियों में खर्च कर रहे हैं, ये उनके पूरे साल के budget के आसपास है और फिर भी राहुल गांधी जैसे जो लोग हैं, वो कहते हैं कि भारत की economy की बहुत बुरी स्थिति है।

5:42

अब gold के बारे में पूरी खबर देखने के बाद आप सोच रहे होंगे कि gold में और आगे कितनी गिरावट आएगी और इसके लिए हमने इतिहास के आधार पर एक भविष्यवाणी करने की कोशिश की है।

5:52

दुनिया भर में gold की कीमतों में पाँच बार ऐतिहासिक गिरावट आई है।

5:55

जैसा मैंने आपको बताया, सबसे बड़ी गिरावट 57% और सबसे कम गिरावट 42% थी।

6:01

अगर सभी पाँच बड़ी गिरावटों का एक औसत निकाला जाए, तो औसत आता है 48% की गिरावट।

6:06

इस साल फरवरी से लेकर अब तक सोने में औसत लगभग 30% की गिरावट आ चुकी है।

6:11

यानी अगर औसत से अभी तक की गिरावट को घटा लिया जाए, तो लगभग 18.5% की गिरावट और आ सकती है।

6:17

अब अगर भारतीय बाजार में इस गिरावट को देखें, तो आज 10 ग्राम सोने की कीमत 1 लाख 23 हज़ार रुपये है।

6:23

अगर इसमें 18.5% की और गिरावट आती है, तो ये कीमत हो जाएगी 1 लाख रुपये।

6:29

यानी अगर सोना अपनी गिरावट का इतिहास दोहराता है, तो कुछ ही दिनों के बाद सोने की जो कीमत है, वो 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास तक आ सकती है।

6:37

ये बात आप याद रखिएगा, सोने की कीमत घटकर 1 लाख रुपये तक आ सकती है।

6:41

लेकिन आपको यहाँ मैं ये सावधान कर दूँ कि ये सिर्फ एक अनुमान है और कोई भी निवेश करने से पहले आप अपने वित्तीय सलाहकार की राय ज़रूर ले लें, क्योंकि मैं आज आपको ये कह रहा हूँ कि सोना और गिरेगा और 1 लाख तक जाएगा।

6:52

इसको आँख बंद करके मत मान लीजिएगा। हम सिर्फ आपको वो बता रहे हैं कि इतिहास में जो कुछ होता रहा है अभी तक, उन आंकड़ों के आधार पर हमने आपके लिए ये भविष्यवाणी की है।

End of transcript · 1,539 words

iPhone app Translate videos on your iPhone Paste a TikTok, Instagram or X link, add subtitles in your language and save the video to Photos.

Made with TranslateMom

TranslateMom transcribes and translates videos from X, TikTok, YouTube and Instagram. Paste a link and you get a page like this one, in your language.

Transcribed with TranslateMom. Paste any video link to get subtitles and a transcript in your language.

© 2026 TranslateMom · AI video translation and subtitles Transcripts Sources Pricing Legal