0:00

Hi friends, आज तो मन करता है बस आपसे ही बातें करूं।

0:06

जंतर मंतर पर जो कुछ भी हुआ, देश और दुनिया ने देखा है।

0:13

कुछ शरारती बच्चों ने भद्दी-भद्दी गालियां बोलीं।

0:19

किसी भी सभ्य समाज को शोभा न दें, ऐसे शब्दों का प्रयोग किया गया।

0:27

मुझे तो गाली दी गई, मेरी स्वर्गीय माता को भी गाली दी गई।

0:32

न जाने कितना भद्दा स्वरूप था। लेकिन मैं आज बात करना चाहता हूं कि बचपन में गलतियां होती हैं।

0:46

और बचपन में गलतियों से सुधरने का अवसर भी होता है।

0:51

और यही तो बचपना है। और इसलिए मैं समाज के अंदर जो आक्रोश है, उसको भली-भांति समझ सकता हूं।

1:04

एक कल्चरल शॉक है कि हमारी बेटियां इस प्रकार की भाषा कैसे बोल सकती हैं।

1:12

लेकिन समय है इन बच्चों को गले लगा करके राह दिखाने का।

1:20

ये गुमराह बच्चे हैं, उनको राह दिखाना हमारा काम है।

1:25

उनको सजा देना, अदालतों के चक्कर कटवाना, समाज में उनको प्रताड़ित करना, इससे हम परिस्थितियां नहीं बदल पाएंगे।

1:35

मैं उन्हें माफ करना चाहता हूं। समाज भी मेरी इस बात को स्वीकार करे क्योंकि मेरे मन में एक ही भाव है।

1:48

कभी-कभी दांतों तले हमारी जीभ आ जाती है, खून निकल आता है।

1:54

लेकिन हम दांत तोड़ते नहीं हैं क्योंकि दांत भी हमारे हैं, जीभ भी हमारी है।

2:03

बच्चे भी हमारे हैं, उन्हें राह दिखाना हमारा काम है।

2:08

गुमराह को राह दिखाना कठिन होता है, लेकिन कठिन काम हमको करना है।

2:14

और इसलिए आओ, मैं इन बच्चों को कहता हूं कि बच्चों आओ, हम देश के लिए साथ मिलकर के आगे बढ़ें।

2:21

कुछ नया सीखें, गलतियों से भी सीखें, अपने सपनों को लेकर के चल पड़ें।

2:27

देश बहुत आगे बढ़ रहा है, आगे बढ़ने वाला है और आपका भी आगे बढ़ना निश्चित हो, यही मेरा सपना है।

2:38

मैं आपके लिए जीता हूं, आपके उज्जवल भविष्य के लिए खपता हूं।

2:44

आओ, हम मिलकर के देश को आगे बढ़ाएं। बहुत-बहुत धन्यवाद दोस्तों। बस आओ, गलतियों से सीखो, आगे बढ़ो।

End of transcript · 325 words

iPhone app Translate videos on your iPhone Paste a TikTok, Instagram or X link, add subtitles in your language and save the video to Photos.

Made with TranslateMom

TranslateMom transcribes and translates videos from X, TikTok, YouTube and Instagram. Paste a link and you get a page like this one, in your language.

Transcribed with TranslateMom. Paste any video link to get subtitles and a transcript in your language.

© 2026 TranslateMom · AI video translation and subtitles Transcripts Sources Pricing Legal