मोदी सरकार में अर्थव्यवस्था और शैक्षणिक स्वतंत्रता पर रिपोर्टों के दावे
1 min About India Politics
1 min About India Politics
क्या मोदी जी अगर 2014 का चुनाव हार गए होते तो भारत आज बेहतर स्थिति में होता?
ऐसा मैं नहीं अमेरिका के कुछ researchers कह रहे हैं।
उनके अनुसार अगर मोदी जी ने अपना गुजरात मॉडल पूरे देश पर लागू न किया होता तो आज हर भारतीय एक तिहाई गुना ज्यादा अमीर होता।
भारत की GDP और आर्थिक स्थिति और बेहतर होती।
रिपोर्ट के मुताबिक ना खाऊंगा, ना खाने दूंगा बोलकर सत्ता में आने वाले मोदी जी के राज में corruption 46.8% से बढ़ी है और लोकतांत्रिक स्वतंत्रता से लेकर समानता तक कई मापदंडों पर भारत के आंकड़े BJP सरकार के दौर में लगातार गिरते हुए नजर आए हैं।
एक और रिपोर्ट सामने आई है। उसके मुताबिक शैक्षणिक स्वतंत्रता के मामले में भारत आज पिछले 100 सालों के अपने सबसे बुरे दौर में है।
यानी emergency के दौर से भी खराब हालात हैं आज।
भारत 189 देशों में 156वें स्थान पर है। पाकिस्तान और सीरिया जैसे देश भी इस index में भारत से आगे हैं।
हम देख सकते हैं कि एक नहीं बल्कि कई reports हैं जो मोदी सरकार की असफलताओं की बात करती हैं।
अब हर report को तो सरकार सोरोस funded या opposition की साजिश तो नहीं कह सकती।
सवाल यह नहीं कि सरकार इन्हें स्वीकार करेगी या नहीं।
सवाल यह है कि क्या एक जिम्मेदार नागरिक इन पर गौर करेगा?
आप इस बारे में क्या सोचते हैं? हमें comment section में बताएं।
End of transcript · 235 words
TranslateMom transcribes and translates videos from X, TikTok, YouTube and Instagram. Paste a link and you get a page like this one, in your language.