Discussion on India's Future by Modi
कुछ लोग हैं जो कहते हैं कि ये मोदी
2047 की बात क्यों करता है?
2047 में विकसित भारत बनेगा, नहीं बनेगा, किसने देखा?
हम रहें या ना रहें, उससे हमारा लेना-देना क्या है?
अब देखिए ये सोच है।
बड़े-बड़े लोगों की सोच है, ये कोई मैं अपने शब्द नहीं बता रहा।
साथियों, जिन लोगों ने आज़ादी के लिए लड़ाई लड़ी,
अगर वो भी यही सोचते
कि आज़ादी पता नहीं कब मिले,
हम क्यों आज आज़ादी के लिए लाठी खाएं?
तो सोचिए, क्या उस सोच के साथ
देश कभी आज़ाद हो पाता क्या?
[संगीत और तालियाँ]
जब राष्ट्र प्रथम का भाव हो,
जब देश हित सर्वोपरि हो,
तो हर निर्णय देश के लिए होता है।
हर नीति देश के लिए बनती है।
हमें देश को विकसित बनाने के लिए
निरंतर काम करना होगा।
2047 तक,
हम रहें ना रहें,
लेकिन ये देश रहेगा,
ये देश की संस्थाएं रहेंगी।
End of transcript · 150 words