Comparison of Punjab and Haryana Government Performance
एक तरफ बीजेपी, एक तरफ आप।
दो पड़ोसी राज्य, लेकिन काम का फर्क इतना बड़ा है
कि आंकड़े खुद गवाही दे रहे हैं।
केंद्र सरकार की PGI 2.0 रिपोर्ट 2024-25 कहती है
कि शिक्षा में पंजाब पूरे देश में नंबर वन है,
वहीं हरियाणा 14वें नंबर पर पहुंच गया।
और सबसे दिलचस्प बात सुनिए,
बीजेपी का हाईटेक जिला गुरुग्राम, स्कोर 375,
आपके पंजाब का पटियाला, स्कोर 383।
मतलब बड़ा बजट और बड़ी बातें नहीं,
नीयत और काम मायने रखते हैं।
अब बात स्वास्थ्य की।
नीति आयोग की हेल्थ इंडेक्स में पंजाब देश में पांचवें स्थान पर है,
स्कोर 63.41, यानी फ्रंट रनर।
हरियाणा 11वें नंबर पर, स्कोर 54.08।
पंजाब में पानी मुफ्त कर दिया।
पंजाब में महिलाओं की बस का सफर मुफ्त कर दिया।
पंजाब में 90% लोगों की बिजली मुफ्त कर दिया।
10 लाख रुपये का हेल्थ इंश्योरेंस पंजाब में
हर व्यक्ति के पास है, हर परिवार के पास।
10 लाख रुपये तक प्राइवेट में जाओ, सरकारी में जाओ, कहीं इलाज कराओ, कैशलेस।
पूरी दुनिया में ऐसी स्कीम नहीं।
पंजाब में हजारों आम आदमी क्लीनिक खुले।
मुफ्त इलाज, मुफ्त दवाइयां, मुफ्त टेस्ट
और घर के पास स्वास्थ्य सुविधा।
वहीं हरियाणा में घोषणाएं ज्यादा, नतीजे कम दिखाई देते हैं।
भूख और पोषण के मामले में भी
नीति आयोग के SDG इंडेक्स में पंजाब फ्रंट रनर है,
जबकि हरियाणा सिर्फ परफॉर्मर।
और किसानों की बात करें तो,
आप सरकार ने दी मुफ्त बिजली।
आज पहली बार किसान को दिन में भी बिजली मिल रही है।
नहरों का जो जाल मान सरकार ने बनाया, उससे आज हर खेत तक पानी पहुंच रहा है।
इसीलिए पंजाब का किसान आज भी मजबूती से खड़ा है।
पंजाब के पास ट्रबल इंजन नहीं है,
पंजाब के पास एक ईमानदार सरकार है।
और ईमानदार सरकार का काम कैसा होता है, ये किसी रिपोर्ट से नहीं,
हर पंजाबी की जिंदगी से पता चलता है।
End of transcript · 307 words