तुलसी, शंखचूड़ और शालिग्राम की कथा: तुलसी कब नहीं तोड़नी चाहिए
2 min Faith
2 min Faith
रुक जा बिटिया। साझ को तुलसी नहीं तोड़ते।
क्यों दादी? पत्ता ही तो है। पत्ता नहीं है। ये किसी के केश हैं।
देवी भागवत की कथा है। तुलसी शंखचूड की साध्वी रानी थी।
ब्रह्मा का वचन था, जब तक तुलसी का सतीत्व है, शंखचूड को मृत्यु छू नहीं सकती।
युद्ध छिड़ा। श्री हरि शंखचूड का रूप धरकर तुलसी के द्वार आए।
तुलसी ने प्रेम से चरण धोए और खुशी से रो पड़ी।
फिर सब जान गई। तुम कौन हो? तुमने छल से मेरा सतीत्व नष्ट किया।
मेरे स्वामी को मार डाला। आपका हृदय पत्थर का है।
जाइए, पत्थर हो जाइए। भगवान को शाप? फिर? श्री हरि को दया आई। बोले, तुम्हारी देह गंडकी नदी बनेगी और तुम्हारे केश तुलसी का पेड़।
पूजा में सबसे ऊपर और मैं तुम्हारे शाप से गंडकी किनारे पत्थर बनूंगा।
शालिग्राम! इसीलिए शालिग्राम से तुलसी कभी नहीं हटाते।
जो दोनों संध्या में रात, दोपहर, पूर्णिमा, अमावस्या या द्वादशी को तुलसी तोड़े, वो हरि का मस्तक काटता है।
शनिवार को तो द्वादशी है। तुलसी विवाह? तो शुक्रवार को धूप निकलने पर पत्ता तीन रात शुद्ध रहता है।
माफ करना तुलसी मैया। चल, दिया जलाएं।
End of transcript · 187 words
TranslateMom transcribes and translates videos from X, TikTok, YouTube and Instagram. Paste a link and you get a page like this one, in your language.