खरगोश और कछुए की कहानी: रैट रेस से बाहर निकलने का सबक
2 min Life & society
2 min Life & society
कि उस मशहूर race में खरगोश finish line से सिर्फ 10 कदम दूर खड़ा था।
वो चाहता तो अगले दो second में लकीर पार करके race जीत सकता था, लेकिन वो अचानक रुक गया।
उसने अपने आगे देखा, जहाँ जंगल की भीड़ हाथ में medal लिए शोर मचा रही थी और फिर उसने पीछे मुड़कर देखा, जहाँ कछुआ पसीने से लथपथ एक-एक inch आगे बढ़ने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा रहा था।
पेड़ की ठंडी छांव में बैठते ही खरगोश के दिमाग में पहली बार एक सवाल आया, अगर मैं आज ये लकीर पार कर भी लूँ, तो कल क्या होगा?
कल यही भीड़ मेरे सामने एक नई लकीर खींच देगी।
आज मुकाबला कछुए से है, कल हिरण से होगा और परसों किसी चीते से।
उसने कछुए को देखा और हल्का सा मुस्कुराया।
कछुआ गलत नहीं था। उसके लिए उस मंजिल तक पहुँचना खुद से की गई एक जिद थी और उस सफर में ही उसकी खुशी थी।
लेकिन खरगोश को समझ आ गया था कि वो खुद को साबित करने के लिए किसी और के बनाए खेल में दौड़ रहा है।
इसलिए finish line से सिर्फ 10 कदम पहले खरगोश ने अपनी आँखें बंद की और चैन से सो गया।
पूरी दुनिया ने कहानी बनाई कि खरगोश अपने घमंड और आलस की वजह से race हार गया।
लेकिन सच तो ये था कि उस दिन खरगोश कछुए से हारा नहीं था।
वो उस rat race से हमेशा के लिए बाहर निकल गया था।
उसने भीड़ की तालियों के बदले दुनिया की सबसे महंगी चीज चुन ली थी, अपना सुकून।
और शायद यही इस कहानी का असली सबक है। असल जिंदगी में भी समाज आपके सामने हर रोज ऐसी ही finish line खींच देता है।
कछुए की तरह अपनी चुनी हुई मंजिल के लिए पसीना बहाना बिल्कुल सही है, लेकिन सिर्फ दुनिया से medal पाने के लिए हर race में दौड़ पड़ना सबसे बड़ी कैद है।
क्योंकि जिंदगी का मकसद हर race जीतना नहीं, बल्कि ये तय करना है कि कौन सी race दौड़ने लायक है और किस race में पेड़ के नीचे सो जाना ही असली जीत है।
End of transcript · 351 words
TranslateMom transcribes and translates videos from X, TikTok, YouTube and Instagram. Paste a link and you get a page like this one, in your language.