प्रेम में दुख क्यों होता है? प्यार और अपेक्षाओं का संबंध
52 sec
52 sec
अगर प्रेम इतना सुंदर है तो लोग प्रेम में दुखी क्यों हो जाते हैं?
क्योंकि दुख प्रेम से नहीं आता। दुख अपेक्षाओं से आता है।
हम प्रेम कम करते हैं और उम्मीदें ज्यादा रखते हैं। हम चाहते हैं कि दूसरा व्यक्ति हमारी इच्छाओं के अनुसार चले, हमें समझे, हमें कभी निराश ना करे और जब ऐसा नहीं होता तो वही प्रेम पीड़ा में बदलने लगता है।
सच्चा प्रेम मांगता नहीं, वह स्वीकार करता है। जहां अपेक्षा है, वहां निराशा है। जहां अधिकार है, वहां भय है। लेकिन जहां प्रेम है, वहां स्वतंत्रता है। जिस दिन तुम किसी से कुछ पाने की आशा छोड़ दोगे, उस दिन पहली बार प्रेम का वास्तविक स्वाद चखोगे।
क्योंकि प्रेम का अर्थ किसी को बदलना नहीं, बल्कि उसे वैसे ही स्वीकार करना है जैसा वह है।
End of transcript · 131 words
TranslateMom transcribes and translates videos from X, TikTok, YouTube and Instagram. Paste a link and you get a page like this one, in your language.