Discussion on Reservation and Caste Issues
और अगर आर्थिक आधार पर रिज़र्वेशन करना है, तो फिर सबके लिए कर दीजिए।
उसमें फिर सवर्ण भी आना चाहिए।
गरीब ब्राह्मण ने क्या बिगाड़ा है?
लेकिन हम तो गरीब ब्राह्मण की बात नहीं करते।
कर्नाटक में एक ब्राह्मण सम्मेलन हुआ था।
और मुझे कर्नाटक के एक विशेष नेता ने निमंत्रण दिया।
कि हम कर्नाटक में ब्राह्मण सम्मेलन कर रहे हैं, आप आइए।
मैंने कहा, मैं ब्राह्मण हूं, यह आपको कैसे याद आया?
मैं तो आज तक ब्राह्मण सम्मेलन में नहीं गया।
और मैंने उनसे कहा कि मैं हिंदू सम्मेलन में जाता हूं तो मेरी आलोचना होती है।
आप तो ब्राह्मण सम्मेलन तक पहुंच गए।
और अगर मैं ब्राह्मण सम्मेलन में जाना शुरू कर दूंगा, तो कल कान्यकुब्ज ब्राह्मण सम्मेलन में जाना पड़ेगा।
और फिर कान्यकुब्ज कितने बीघा के हैं, बिस्वा के हैं, इसका विचार करना पड़ेगा।
End of transcript · 137 words