Public Reaction to Modi's Birthday Event
कहां से आई हैं?
कुर्थाल पटना।
अच्छा आप लोग किस माध्यम से यहां पर आई हैं?
हम लोग को पता नहीं था कि यहां पर मोदी जी का birthday है और हम लोग
को बुलाया गया है। हमें लगा कि कुछ और है इसीलिए।
अच्छा आप लोगों को क्यों बुलाया गया था?
ऐसे बुलाये गए।
हाथ में बोर्ड रखे हुए हैं थोड़ा दिखाइएगा।
अंधेरे में उजाला।
यह क्या लिखा हुआ है "हर हाथ को काम हर घर में सम्मान"
यह क्या पता था आप लोगों को?
हमें कुछ नहीं पता था।
कुछ नहीं पता था।
उजीका दीदी बुलाए कि चलिए थोड़ा सा meeting में group में काम है कुछ हम कहलियें चलते
हैं।
अच्छा तो ये बोर्ड आप लोग को ऐसे रखने के लिए दिया गया होगा ना।
कहीं जाएंगे कहीं के मुंह पर खोज देंगे, रख देंगे।
हां,
पकड़ लीजिए एक minute। अच्छा आप लोगों को क्या बोला गया था?
हम लोग को कुछ बोला नहीं गया था, ऐसे ही बुलाया गया था। आप लोग को चलना
है एक meeting में बस आ गए।
अच्छा आप दीया जलाई हैं।
हां, दिया जला दिए। लोग जला रहे थे तो मैं भी जला
दी।
अच्छा मतलब कि मन से नहीं दिया जलाई। पता रहता है मोदी जी का यह
जन्मदिन पर दिया जल रहा है तो नहीं आती क्या?
नहीं।
क्यों?
अरे बेरोजगार को रोजगार दो। मुझे कहना है बेरोजगार को रोजगार
दो। ये नहीं जो कष्ट में हैं उनको
उस कष्ट से दूर करो। जैसे बाढ़ आ गया, उनका घर कितना का
बर्बाद हो गया। वो सब काम करो तो ये सब birthday पर
दिया जलता है।
काफी गुस्सा में लग रही हैं। मोदी जी का काम अच्छा नहीं लग रहा है क्या?
नहीं।
नहीं, किनका काम अच्छा लगता है।
अभी तो नहीं मतलब पढ़ा लिखा आदमी बनना चाहिए। मुख्यमंत्री हो,
प्रधानमंत्री हो या कुछ भी हो, पढ़ा लिखा आदमी होना चाहिए।
मोदी जी पढ़े लिखे नहीं लगते।
पढ़े लिखे रहते तो ये सब बुलाते दीपक जलाने के लिए।
बताइए ये सब दीपक जलाने के लिए बुलाते कि मेरा birthday है आ जाओ दीपक
जलाने।
तो पूरा बिहार उनका birthday मना रहा था।
तो मनाने दीजिए उससे हमको क्या मतलब है। पूरा क्या कर रहा है
उससे मुझे मतलब नहीं है।
आप लोगों को जीविका दीदी क्या बोली थी?
ऐसे चलिए थोड़ा सा meeting है। एक घंटा आधा
घंटा रहेंगे बस वापस चला आना है। मुझे पता होता कि यहां
आकर के दीपक जलाना है, दिया जलाना है तो हम कभी नहीं आते।
अच्छा इधर आने के लिए कुछ बोला भी गया था क्या?
बोले ना।
क्या?
सिर्फ meeting है। ये कहां meeting है वो बताया नहीं गया।
ये सिर्फ meeting के नाम पर यहां पे बुलाया गया है।
हां।
जितनी महिलाएं यहां पे दिख रही हैं सब।
हां ज्यादातर हां ज्यादातर तो उन लोगों को बोला भी गया है कि सिर्फ
meeting है चलिए। ना तो किसी को भी पता होता कि ये सब करने
के लिए बुलाया गया तो कोई नहीं आती।
End of transcript · 494 words