कश्मीर रेल परियोजना की तारीफ और राजनीति से ऊपर उठने की अपील
48 sec
48 sec
साथ ही साथ मैं यह भी कहना चाहूँगा कल आते समय मैं आप लोगों से कह रहा था कि मुझे कैसे गर्व है भारतीय रेल पर जो इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट कश्मीर तक के रेलवे बनाने में लगी है।
इस पर भी कुछ लोग नाखुश थे कि मैं सरकार की तारीफ कर रहा हूँ।
इतने तंग नजर हो गए हैं हम क्या कि भारत का कोई विभाग जैसे मानिए इसरो अगर मार्स पे एस्ट्रोनॉट्स उतारे तो क्या हम उनकी भी प्रशंसा नहीं करेंगे?
अरे भारतीय रेल भारत की रेल सेवा है। कितने ही हजारों इंजीनियर्स ने, अफसरों ने मिलकर यह रेलवे लाइन बिछाई है। क्या इसकी हम प्रशंसा ना करें?
जरा दिमाग को खोले रखिए। चाहे पक्ष हो, विपक्ष हो, हमें मिलके भारत को बनाना है।
जहाँ भी गलत होता है, गलत जरूर कहें। मगर ठीक होता है तो उसकी प्रशंसा करिए।
इस तरफ की भी नहीं, उस तरफ की भी नहीं। आपको भक्त नहीं बनना है।
गलत को गलत कहना है, सही को सही कहना है। जय हिंद।
End of transcript · 167 words
TranslateMom transcribes and translates videos from X, TikTok, YouTube and Instagram. Paste a link and you get a page like this one, in your language.