SIR के बाद वोटर लिस्ट में गड़बड़ियों और शाम 5 बजे के बाद मतदान के रिकॉर्ड पर सवाल
2 min About India Politics
2 min About India Politics
खबर ये नहीं है कि SIR के बाद voter list में यहाँ गड़बड़ हुई है, वहाँ गड़बड़ हुई है।
खबर ये है कि गड़बड़ कहाँ नहीं हुई है। मैं आपको पिछले पाँच दिन का, सिर्फ पाँच दिन की media reports बताता हूँ, SIR की voter list के बाद की।
कर्नाटक में बेंगलुरु में पता लगा है कि 1,635 ऐसे नाम हैं, जिनका deleted वाली list में भी है और included वाली list में भी है।
390 ऐसे लोग हैं, जिनका EPIC card हटा दिया गया और पता लगा वही number किसी और बंदे को दे दिया गया है।
Duplicate नाम की तो जितना मर्जी आप पूछ लीजिए, कहानियाँ आपको मिलती जाएँगी।
ये पीलीभीत के आयुष सिंह हैं। देखिए इनके कितने नाम हैं।
राजस्थान के मांगीलाल जी का एक ही page पे 11 जगह नाम है।
दिल्ली की एक constituency मुस्तफाबाद में एक political activist है अली मेहंदी, जिन्होंने 70 लोग ढूँढे हैं, जिनके खिलाफ dead होने की शिकायत की गई थी।
सब के सब जिंदा हैं, अच्छे-खासे हैं। चुनाव आयोग कहता है, हम सुधार कर रहे हैं।
सुधार की सबसे ज़्यादा कहाँ ज़रूरत थी? बंगाल में।
लेकिन सुधार की जो प्रक्रिया थी SSR, उसको बंगाल में बिना कोई कारण दिए रोक दिया गया है।
सबसे बड़ा पटाखा Reporters' Collective का, जिसकी पहली series आ चुकी थी, अब दूसरी series भी आ गई है।
पता लगा है कि महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में 200 ऐसी constituencies हैं, जहाँ इसका कोई record ही नहीं है कि 05:00 बजे के बाद कितने लोगों ने vote दिया।
क्यों महत्वपूर्ण है ये बात? क्योंकि महाराष्ट्र में पता लगा था कि इतनी बड़ी संख्या में शाम 05:00 बजे के बाद vote डले थे।
चुनाव आयोग ने कहा, "नहीं, 05:00 बजे के बाद भीड़ ज़्यादा थी।
लोग line में थे, इसलिए हमने किया।" अब पता लगता है कि महाराष्ट्र के 114 विधानसभा क्षेत्र में इसका कोई record ही नहीं है returning officer की report में कि 05:00 बजे के बाद कितने लोग आए।
किस आधार पे बोल रहे थे? Voter list पे चुनाव आयोग पहले जो करता था, हैरानी होती थी, फिर बाद में गुस्सा आना शुरू हुआ।
अब तो हँसी आती है। मजाक बना दिया है भारत की voter list का इस चुनाव आयोग ने।
End of transcript · 375 words
TranslateMom transcribes and translates videos from X, TikTok, YouTube and Instagram. Paste a link and you get a page like this one, in your language.