Student Protest Discussion on Education Issues
आई नो कि सर बहुत सारे लोग आप हो गए, आपकी जो टीम है वो लोग मुद्दे पर रह के बात कर रहे हैं लेकिन बहुत सारे लोग, हमने भी रील्स देखा, हमने भी बहुत सारे...
...स्टूडेंट्स पर नज़र बनाए हुए थे लेकिन बहुत सारे लोग भी तो अलग-अलग तरीके की बातें करने लगे थे, मुद्दे से भटक गए थे सर।
जैसे?
जैसे?
अलग-अलग नारे लगने लगे थे, सर आपको पता होगा, सर आपको पता होगा अभी बाहर...
मुझे नहीं पता, आप बता रहे हो, कौन से नारे लग रहे थे?
इंकलाब जिंदाबाद, तमाम...
इंकलाब जिंदाबाद के नारे से क्या दिक्कत है?
नहीं, कोई दिक्कत नहीं है।
मैं कह रहा हूँ ना, ये मीडिया, ये मीडिया जो 20 दिनों से...
एक सेकंड, नहीं नहीं, एक सेकंड, एक सेकंड, एक सेकंड, मैम, मैम।
इंकलाब...
क्या दिक्कत है?
तो आपने कैसे कहा? मुझे इसीलिए, इसीलिए मैं कह रहा हूँ।
जी।
20, एक महीने से इन लोगों ने बॉयकॉट कर रखा था,
आज आकर के कह रहे हैं नारे लग रहे हैं, कौन से नारे लग रहे हैं? इंकलाब जिंदाबाद।
जी।
इंकलाब से क्या दिक्कत है?
सर, आप ये पूछिए कि यहाँ पर हम सभी लोग, जितने भी स्टूडेंट्स हैं, यहाँ पर प्रोटेस्ट करने आए हैं,
मुद्दा उनका ये है कि शिक्षा मंत्री का इस्तीफा हो, देश का एजुकेशन सिस्टम सुधरे।
नहीं, नहीं, नहीं, नहीं, नहीं।
नहीं, शांत, शांत, शांत।
प्लीज सर, प्लीज।
आप 20 दिनों के बाद आए, उसके लिए आपका धन्यवाद।
हाँ, मेरा सर ये सवाल नहीं है लेकिन आप ये भी देखिए बहुत सारे लोग थे जो कुछ भी बकवास करने लगे थे।
क्या-क्या? क्या कर रहे थे? आप बताइए।
ठीक है सर, चलिए कोई बात नहीं।
बी स्पेसिफिक।
चलिए ठीक है सर, मैं इस मुद्दे पर बात नहीं करना चाहूँगी।
क्यों? अभी आप कह रहे हो, बी स्पेसिफिक, क्या कर रहे थे?
बहुत सारे लोग थे सर जो इस प्रोटेस्ट में, खुद लोग, मैं ऐसे भी रील्स लोगों का देख रही थी सर कि बोल रहे थे कि ठीक है, ये प्रोटेस्ट है, इसका प्रोपेगैंडा है, ऐसा बहुत कुछ मुझे सुनने में आया सर, मैं बस पूछना चाह रही थी।
बी स्पेसिफिक, अरे आप स्पेसिफिक बता ही नहीं पा रहे हो।
आप बस मुद्दे से भटका रहे हैं लेकिन स्पेसिफिक होगा तो बताइए ना।
ठीक है सर, कोई बात नहीं। मेरा दूसरा सवाल सर ये है आपसे कि बी०एस०यू० लाइक को लेकर के क्या है?
अभी तो मैंने बताया, हम संसद जा रहे हैं, आप बताइए।
बी स्पेसिफिक आप जो कह रहे थे यहाँ पर...
दूसरा सवाल मेरा आपसे ये भी है कि यहाँ पर देश के बड़े-बड़े नेता भी आए, केजरीवाल कल आए, डिंपल यादव भी आईं, लेकिन राहुल गांधी अब तक नहीं आए।
अभी पवन खेड़ा जी आकर गए, जो कांग्रेस...
तो राहुल गांधी सर, मेरा मतलब...
वो भी आ जाएँगे, वो भी, देखिए मुद्दा क्या है? मुद्दा नीट का है।
आप यहाँ आकर कह रही हैं यहाँ गलत नारे लग रहे हैं, गलत नारे के बारे में पूछा तो आपने कहा इंकलाब जिंदाबाद। भगत सिंह का नारा गलत हो गया आपके लिए। दूसरी बात...
भगत सिंह का नारा गलत...
एक सेकंड, एक सेकंड, एक सेकंड, एक सेकंड।
अब पेपर लीक के बारे में मुझे नहीं पूछ रही हैं, आप धर्मेंद्र प्रधान के बारे में मुझे नहीं पूछ रही हैं, जिन 20 बच्चों ने आत्महत्या करी आप उनके बारे में नहीं पूछ रही हो, आप क्या पूछ रही हो? केजरीवाल के बारे में, राहुल गांधी के बारे में।
राहुल गांधी और केजरीवाल के लिए प्रोटेस्ट हो रहा है या 20 बच्चों ने आत्महत्या करी उनके लिए हो रहा है? पेपर लीक के लिए हो रहा है और आप क्वेश्चन क्या पूछ रही हो मैम?
थैंक यू सो मच।
ठीक है, थैंक यू सर, थैंक यू सो मच।
और किसी को कुछ पूछना है जिन लोगों ने बॉयकॉट करा था?
बॉयकॉट नहीं करा भाई।
जिनका-जिनका हो गया आप लोग प्लीज एरिया क्लियर करते जाइए।
आपका हो गया ना?
जिन लोगों का कवर हो गया है वो एरिया क्लियर कर दीजिए।
End of transcript · 667 words