नेपाल के ₹100 के नए नियम पर पलिया के व्यापारियों की सरकार से गुहार

मैं शोभित गुप्ता...

मैं ये कहना चाहता हूँ कि हमारे जो व्यापारी हैं, इस टाइम बहुत करो या मरो की स्थिति में आ गए हैं।

20 दिन से लमसम बॉर्डर की स्थिति बहुत तनावपूर्ण थी, जिसमें हमारे व्यापारियों से जो कस्टमर आते हैं, बहुत परेशान किया जाता है।

जिससे ये स्थिति इस कदर बिगड़ गई है कि हम लोगों को रोड पे उतरना पड़ा।

हमारी सरकार हमारे बारे में कोई भी ध्यान नहीं दे रही है।

व्यापारी घर के परेशान हैं, लिमिट से परेशान हैं और ₹1 का भी व्यापार नहीं है।

हमारी रिक्वेस्ट है आपके माध्यम से, मीडिया के माध्यम से, जिस तरीके से हम लोगों ने एसडीएम साहब को, विधायक जी को ज्ञापन दिया...

...और उनसे एक काम करने के लिए, एक बार हमारी लोगों की समस्याओं को आगे बढ़ाने के लिए...

...उनसे निवेदन किया, वैसे ही सभी मंडियों से निवेदन है...

...कि जो भी मंडी बॉर्डर की जुड़ी हुई हैं, वो सभी एकजुट होकर व्यापारी, सभी मार्केटों में...

...अपने विधायक, अपने प्रतिनिधि, अपने एसडीएम से मिलें और इस जगह पे जैसे हम लोग काम कर रहे हैं...

...वैसे ही सभी व्यापारी एक दूसरे को साथ लेकर अपनी परेशानियां बताएं...

...जिससे सरकार को जल्द से जल्द उसके बारे में जानकारी हो सके। धन्यवाद।

मेरा नाम दिनेश कुमार अग्रवाल, तिकोनिया उद्योग व्यापार मंडल का अध्यक्ष हूँ।

मैं आपके चैनल के माध्यम से भारत सरकार को अवगत कराना चाहता हूँ...

...कि आज हम सब व्यापारी भाई इतनी संख्या में एकत्रित हुए पलिया।

माननीय सत्ता सरकार पक्ष के विधायक रोमी साहनी जी को ज्ञापन दिया...

...उपजिलाधिकारी महोदय पलिया को हम लोगों ने ज्ञापन दिया।

हमारे सामने व्यापार को लेकर एक बहुत बड़ी समस्या उत्पन्न हो गई है...

...जो नेपाल ने ₹100 वाला नया नियम लागू किया है उसको लेकर।

तो हम भारत सरकार और आपके चैनल के माध्यम से...

...भारत सरकार को ये अवगत कराना चाहते हैं कि हमारी इस समस्या को वो जल्द से जल्द निस्तारण करके...

...और हम लोगों के साथ न्याय करें, जो कि हम लोगों के आगे रोजी-रोटी का संकट पैदा ना हो सके।

ज्ञापन दिया गया है।

इस ज्ञापन को चैनल के माध्यम से उच्च स्तर पर प्रेषित किया जाएगा।

और निश्चित रूप से क्योंकि ये द्विपक्षीय मामला है...

...इस संबंध में जो भी निर्णय होगा वो भारत सरकार के स्तर से होगा।

जो भी निर्णय होगा उससे आपको भी अवगत कराया जाएगा। धन्यवाद।

End of transcript · 389 words

Transcribed with TranslateMom. Paste any video link to get subtitles and a transcript in your language.

iPhone app Translate videos on your iPhone Paste a TikTok, Instagram or X link, add subtitles in your language and save the video to Photos.

Made with TranslateMom

TranslateMom transcribes and translates videos from X, TikTok, YouTube and Instagram. Paste a link and you get a page like this one, in your language.

© 2026 TranslateMom · AI video translation and subtitles Transcripts Sources Pricing Legal