0:00

मुंबई पर नहीं, पूरे हिंदुस्तान पर है।

0:08

हिंदुस्तान की सॉवरेनिटी पर है। हिंदुस्तान के स्वाभिमान पर है।

0:15

पूरे देश ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़नी होगी और आतंकवाद को जड़ मूल से उखाड़ फेंकने के लिए संकल्पबद्ध होना होगा।

0:30

मैं आज मुंबई आया हूँ। मैं कल आना चाहता था, लेकिन मुख्यमंत्री जी और उपमुख्यमंत्री जी ने मुझे आग्रह किया था कि मोदी जी आज मत आइए।

0:46

इस दुख के पलों में मुंबई के साथ खड़े रहने के बिना मैं रह नहीं सकता हूँ, अपने आप को रोक नहीं सकता हूँ और इसलिए मैं आया हूँ।

0:59

मैं hotel तक आया हूँ। मैंने पुलिस को यह भी आग्रह किया कि मैं car में बैठकर के अंदर चक्कर लगाना चाहता हूँ।

1:08

मुझे इजाजत नहीं मिली। लेकिन मैं चाहता हूँ कि पुलिस के जवानों ने, NSG commandos ने, fire brigade ने, army ने जो भी काम किया है, field में आकर के मुझे उनको बधाई देनी चाहिए, उनका सराहना चाहिए, समर्थन करना चाहिए क्योंकि वो देश के लिए लड़ रहे हैं और moral support के लिए भी मैं आया हूँ।

1:35

मैं आज शहीद दो जांबाज पुलिस अफसरों के घर होकर के आया हूँ।

1:42

श्रीमान करकरे जी के यहाँ, श्रीमान सालस्कर जी के यहाँ, आमटे जी के परिवार के लोग पुणे में हैं, इसलिए संपर्क नहीं कर पाया हूँ।

1:55

मैंने आज घोषणा की है कि सुरक्षा बल के जवानों ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ते-लड़ते जो शहीद हुए हैं, उनके परिवारजनों को सम्मान राशि देने के लिए गुजरात सरकार की तरफ से एक करोड़ रुपया की सम्मान राशि इन जांबाज शहीद सुरक्षा बल के जवान के परिवारजनों को देने का गुजरात सरकार ने फैसला किया है।

2:30

कल प्रधानमंत्री जी का राष्ट्र के नाम जो संदेश था, कल मैंने भी media के माध्यम से अपनी भावनाओं को प्रकट किया था।

2:43

लेकिन देश को प्रधानमंत्री से बहुत कुछ अपेक्षाएं थीं।

2:49

कल राष्ट्र के नाम उनका संदेश निराशाजनक रहा।

2:55

पहली बार पाकिस्तान ने समुद्री मार्ग से आतंकवाद के operation का कारण बना है।

3:12

UN convention के हिसाब से भारत और पाकिस्तान ने signatory sign किया हुआ है कि भारत और पाकिस्तान समुद्र का, सीमा का और शस्त्रों का उपयोग एक दूसरे के लिए खिलाफ न करेंगे, न करने देंगे।

3:39

लेकिन कल जो हुआ है, यह साफ दिखाता है कि UN convention का पाकिस्तान ने सरेआम भंग किया है।

3:50

मुझे विश्वास है कि केंद्र की सरकार diplomatic level पर भी विश्व के अंदर पड़ोसी देश के यहाँ चल रही इस आतंकवादी प्रवृत्ति और भारत पर हमला करने की इस प्रवृत्ति के संबंध में आवाज उठाएगी और कदम उठाएगी।

4:10

एक साल पहले National Security की जो meeting होती है मुख्यमंत्रियों की, उस समय मैंने विस्तार से एक विषय meeting में रखा था और मैंने कहा था कि गुजरात में से जो मछुआरों को पाकिस्तान की marine police पकड़ के ले जाती है।

4:35

पाकिस्तान की police, marine police पहले तो मछुआरों को ले जाती थी, जेल में बंद करती थी, लेकिन boat दे देती थी।

4:44

अभी वहाँ की marine police हमारी boatों को रख लेती है और मैंने एक साल पहले कहा था कि हमारी जो boat ले जा रहे हैं, उस boat का देश के खिलाफ दुरुपयोग होगा, देश के खिलाफ नुकसान होगा और इसलिए ऐसी boat का वापस ले लेना जरूरी होता है और जो आशंका मैंने प्रकट की थी,

5:08

वो दुर्भाग्य से आज सच बन-बन के निकली है।

5:14

पाकिस्तान की marine police हमारे मछुआरों को, हमारी boatों को उठा के ले जाती है और इस प्रकार के हिंदुस्तान पर हमला करने के लिए उसका उपयोग किया जा रहा है।

5:26

यह कितना बड़ा गंभीर मामला है, यह अंतरराष्ट्रीय समुदाय को भी इस पर गंभीरता से सोचना पड़ेगा।

5:34

यह भी साफ नजर आ रहा है कि आतंकवादियों ने US citizen, British citizen, इजराइल के नागरिक को प्रमुख तौर पर target बनाकर के इन जगहों को पसंद किया है।

5:47

तो एक प्रकार से अंतरराष्ट्रीय लड़ाई को उन्होंने केंद्र बिंदु गुजरात, मुंबई को, हिंदुस्तान को बनाया है और इस गंभीर बात को भी देश को लेना होगा।

5:59

मैंने प्रधानमंत्री से आग्रह किया है कि तत्काल सभी मुख्यमंत्रियों की meeting बुलाएं, coastal state की एक अलग meeting बुलाएं और समुद्री तट को और अधिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए Navy हो, Coast Guard हो, उनको strengthen करने की भी कोई रणनीति बनानी पड़ेगी।

6:21

बहुत-बहुत धन्यवाद मित्रों।

End of transcript · 705 words

iPhone app Translate videos on your iPhone Paste a TikTok, Instagram or X link, add subtitles in your language and save the video to Photos.

Made with TranslateMom

TranslateMom transcribes and translates videos from X, TikTok, YouTube and Instagram. Paste a link and you get a page like this one, in your language.

Transcribed with TranslateMom. Paste any video link to get subtitles and a transcript in your language.

© 2026 TranslateMom · AI video translation and subtitles Transcripts Sources Pricing Legal