ब्राह्मण राजनीति, मुस्लिम वोट और भाजपा पर टिप्पणी
3 min About India Politics
3 min About India Politics
मेरे भाई आप जिस समय आपके पुरखे यहां राज को भी बता रहा है, कांग्रेस के फलाने आदमी विधायक थे तो लोकतंत्र में सीधे-सीधे गणना है कितना vote आपको मिलेगा।
अब आप सरस्वती का कैसे साथ छोड़े हैं, हम आपको एक उदाहरण देकर बताते हैं।
आप अपने को ज्ञानी बता रहे हैं। आपको मालूम है कि चुनाव जीतने के लिए vote चाहिए।
संख्या तो आप बढ़ा नहीं सकते हैं अपनी, लेकिन आपके पुरखों ने यह व्यवस्था बनाई कि बीस percent मुसलमान जो है वह आपको vote करता था।
आप क्या किए? आप भाजपा का झंडा उठाकर घूमने लगे तो बीस percent छटपट के चला गया दूसरे ओर।
अब आप झुंझुना बजा रहे हैं। अब कैसे जीते, कैसे जीते?
अब जरा ध्यान से समझिए। मुसलमानों से आपका आरक्षण का लड़ाई है, कि जमीन का लड़ाई है, किस चीज का लड़ाई है?
ना आप कभी दंगे में गए, आपसे तो छूटी नहीं माराएगा।
लेकिन Facebook पर जाकर मुसलमान को गाली लिख रहे हैं।
भाजपाई बनकर। नतीजा क्या हुआ? जिसके vote से आप राजा बनते थे वो छोड़कर दूसरे जगह चला गया और आप अपने आप को बुद्धिजीवी बता रहे हैं।
यह कौन सा ज्ञान है? यह कौन सा ज्ञान है?
जिस अति पिछड़ा समाज की इतनी चर्चा हो रही है कि आज की पूरी राजनीति अति पिछड़ा समाज ही तय कर रहा है, उस अति पिछड़ा समाज को गांव में आपके पुरखों ने साथ में रखा है, बनाया है, बैठाया है कि नहीं बैठाया है।
भाई पंडित जी के साथ नाऊ जी का भी उतना ही भाव है कि नहीं है, इज्जत है कि नहीं है।
क्यों यह व्यवस्था बनाई गई । लेकिन आप तो अपना नया सी-सीखा दिया कि बताया भाई साहब कि यह परशुराम दूसरे परशुराम है।
अरे भाई, यह गलत रास्ता मत पकड़िए। आपकी ताकत कलम है, आपकी ताकत सरस्वती है।
आप फरसा चलाने वाले लोग नहीं हैं।
फरसा चलाने की जो बात है, परशुराम जी की जो बात है, वो एक context में है।
वो आपका स्वभाव natural स्वभाव नहीं है।
इसलिए अब जो आपके समाज के लोग हैं वो भी परशुराम जयंती मनाने के लिए ही आंदोलन कर रहा है।
भाई जब आपका बच्चा पढ़ेगा नहीं तो फरसा चलाने से थोड़ी पेट भरेगा। तो आपका भी दुर्दशा, ये तो विनाश के रास्ते पर आप जा रहे हैं।
तो मेरा आपसे बस इतना ही आग्रह है कि बुद्धि से काम लीजिए।
वो ताकत, आपकी ताकत बुद्धि है। आपका ताकत आंदोलन, फरसा नहीं है।
जो अठारह percent बैठे-बैठे आपके साथ था, आपको गुरुजी कह रहा था, अपने vote से आपको गद्दी पर बैठाया था, उसको आप Facebook पर गाली देकर पाकिस्तानी बताकर अपने आप से अलग कर दिए और अपने आप को विद्वान बता रहे हैं तो कैसे जीतिएगा?
End of transcript · 452 words
TranslateMom transcribes and translates videos from X, TikTok, YouTube and Instagram. Paste a link and you get a page like this one, in your language.