केजरीवाल के शीश महल का दौरा: साज-सज्जा की कीमतों पर आरोप
83 views 8 min Filmed in Delhi, India Politics
83 views 8 min Filmed in Delhi, India Politics
नमस्कार दोस्तों, आज हम आपको दिखाने के लिए जा रहे हैं वो शीश महल जिसके भ्रष्टाचार के बारे में आपने सुना था।
आज इसको देखेंगे भी। यह है शीश महल और अगर देखा जाए तो यह 4564 square meter की यह old bungalow था और आज जो नया bungalow बना है, यह 6316 square meter का है।
जो 398 square meter का बनना था, वह 1905 square meter का इसका plinth area है।
इसमें G+2 floor है, आठ bedroom है, drawing hall तीन है, dining hall एक है, kitchen दो है और 13 toilets हैं।
लेकिन यह इसकी कहानी नहीं है। असली कहानी मैं आपको अंदर से दिखाता हूं।
पहले तो आप इस building को देखिए जो आपको कैमरे में दिखाई दे रही है।
यह वह भव्य building है, वह शीश महल है जो केजरीवाल ने बनाया दिल्ली के जनता के पैसों से और खासतौर पर सबसे बड़ी बात है कि यह शीश महल बनाया गया कोरोना के काल में।
जब लोग oxygen के लिए तरस रहे थे, तब केजरीवाल अपने इस भ्रष्टाचार के शीश महल का निर्माण कर रहा था।
इस building की भव्यता को आप देख सकते हैं।
इस building की लगी एक एक light, एक एक sofa, इसका floor, इसके marble।
यह बताया जाता है कि यह जो marble है, यह Vietnam से लाकर यह जमीन में जो marble लगे हुए हैं, यह Vietnam से लाकर बनाए गए थे।
और यह है शीश महल का वह दरवाजा, जिस दरवाजे से हम अंदर जाएंगे।
आइए मैं आपको दिखाता हूं शीश महल। सबसे पहले entry करते ही यह powder room है।
5,80,375 रुपये का यह powder room आपको दिखाई दे रहा है।
इस तरफ अगर आप आएंगे तो यह automatic door है, जिससे यह room खुलता है।
यह एक छोटी सी बैठक है। इसको drawing room भी हम कह सकते हैं।
एक छोटा drawing room यहां पर बनाया गया है।
इसमें यह जो sofa आपको दिखाई दे रहे हैं, 3,34,000 रुपये का यह sofa है।
यहां पर यह जो table लगी हुई है, इसकी कीमत है 7,32,000 रुपये।
उतने की यह यहां पर table लगी हुई है। यह जो कालीन है, जिस कालीन को आप अभी देख रहे हैं, यह जो कालीन है, यह 5 लाख रुपये का यह कालीन यहां पर बिछाया गया है।
यह जो पर्दे हैं, इनकी कीमत है 7,94,000 रुपये। और देखिए यहां पर हमने हर चीज का bill number डाला हुआ है क्योंकि सरकारी पैसों से खरीदा गया है।
तो हर document जो हम यहां पर mention कर रहे हैं, जो amount हम mention कर रहे हैं, उसका हम लोगों ने bill number भी यहां पर लगाया हुआ है।
आगे आकर अगर हम देखें तो एक और drawing room है।
छोटी बैठक से अंदर जब हम आते हैं तो इसमें लगभग 70 लाख रुपये का सामान इस drawing room के अंदर रखा हुआ है।
मैं आपको दिखाता हूं यह drawing room। इसका जो carpet है, केवल यह carpet जो यहां पर लगा हुआ है, यह 13 लाख रुपये का carpet यहां पर लगा हुआ है।
उसका bill number भी है। यह पर्दे जो हैं, यह 16 लाख रुपये के पर्दे इस drawing room में लगाए गए हैं।
यहां पर यह जो table है, center table जिसको हम कहेंगे, यह 8,42,000 रुपये की यह center table यहां केजरीवाल के इस second drawing room में रखी हुई है और इस प्रकार से यह sofa हैं।
इनकी कीमत को भी यहां पर लिखा हुआ है। आप इसमें पढ़ सकते हैं।
इन सोफे की कीमत यहां पर लिखी हुई है। Two-seater sofa 5,35,000 रुपये का है।
Sofa की जो chair है, वह 4,51,000 की है। Single-seater sofa 1,33,000 का है और sofa chair 2 लाख की।
यानी केवल sofa पूरा set 13,21,000 रुपये का यहां पर इस जगह पर रखा हुआ है।
यह जो अलमारी आप देख रहे हैं, जो यहां पर दिखाई दे रही है, इसको display shelf कहते हैं।
यह है लगभग 3,06,000 रुपये की, जो यहां पर बनाई गई है।
TV 3,44,000 रुपये का यहां पर लगाया गया है और अभी यह केवल शुरुआत है।
यह केवल एक छोटा second drawing room जिसको हम यहां पर देख रहे हैं।
अब हम आते हैं dining area की तरफ। यह console है।
यहां पर सजाने के लिए रखा गया है। इसमें एक चरखा भी रखा गया है।
लेकिन इस table की कीमत जो है, यह 3,34,000 रुपये और जैसा कि मैंने आपको बताया, हमने हर amount के साथ उसका bill number लिखा हुआ है।
वह भी यहां पर दिखाई दे रहा है। अब मैं आपको लेकर चलता हूं।
एक चीज दिखाता हूं पहले में, थोड़ा रुकिए।
यहां पर जो झूमर लगे हुए हैं, यह झूमर आप देख सकते हैं।
Dining table के ऊपर यह झूमर लगा हुआ है और एक एक झूमर की कीमत है 11,56,000 रुपये का।
यह एक झूमर है और दूसरा झूमर भी 11,56,000 रुपये का है।
जिस table को यह dining table यहां पर है, जिसमें बैठकर खाना खाया जाता है।
इस table की कीमत है 13 लाख रुपये और इन कुर्सियों की कीमत है 17 लाख रुपये।
यानी कि total मिलाकर यह table और chair मिलाकर 30 लाख रुपये से भी ज्यादा का सामान यहां पर रखा हुआ है।
इस तरफ कुछ sofa रखे हुए हैं, जिनमें एक recliner sofa है, जिसकी कीमत है 80,000 रुपये।
यह center table है। इसकी कीमत है 62,000 रुपये।
यह two-seater sofa है। इसकी कीमत है 5,47,000 रुपये और floor पर जो वह lamp रखा हुआ है, उसकी कीमत है 85,000 रुपये।
यानी इस छोटे से area में कुल मिलाकर 7,77,000 रुपये का सामान अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता के पैसों से खरीदा है।
यहां पर आगे मैं आपको दिखाता हूं। यह केजरीवाल का master bedroom है, जिसकी अलमारी 11,06,000 रुपये की है।
इसके साथ-साथ यहां पर दो छोटी chair और table रखी हैं।
6,78,000 रुपये में यह सामान खरीदा गया है और यह bed है master bedroom का 6,50,000 रुपये का और master bedroom में भी जो पर्दे लगे हैं, इनकी कीमत भी है 5,84,000 रुपये।
और अब मैं आपको दिखाता हूं शीश महल का master bedroom का bathroom, जिसमें कि जो आदमी कहता था कि मैं एक कमरे के घर में रहूंगा, उसका यह bathroom का size आपके कैमरे में दिखाई देगा।
इसमें केवल जो सामान लगा है, वह है 7,32,159 रुपये का सामान।
और आइए, यह देखकर भी अगर अभी आपकी आंखें खुल गई होंगी, चौंक गई होंगी, तो मैं आपको इसको और पूरा दिखाना चाहता हूं।
आगे यहां पर मैं चाहता हूं कैमरा इन सीढ़ियों को दिखाए।
यह जो भव्य सीढ़ियां यहां से ground floor से first floor की तरफ लेकर जाती है।
इन सीढ़ियों की भव्यता ही आपको बता देगी। ऊपर जो roof है, उसको आप देखिए और क्यों इसको शीश महल बोला जाता है, वह इन सीढ़ियों को देखकर पता चलता है।
अब मैं आपको दिखाता हूं केजरीवाल के इस घर की kitchen।
इस kitchen के अंदर यहां पर लगा हुआ है यह automatic door और automatic door से अगर आप इस kitchen के अंदर entry करते हैं, तो entry करने के साथ ही इस kitchen में एक चीज आपको ऐसी देखने को मिलती है, जो आपने देश में कभी नहीं देखी होगी अपनी जिंदगी में।
यह एक lift है। केवल खाना ऊपर भेजने के लिए और झूठे बर्तन नीचे लाने के लिए एक lift केजरीवाल की kitchen में लगी हुई है।
यह lift मैं चाहता हूं कैमरे के माध्यम से दिखाई जाए और इस lift की कीमत है 7,02,000 रुपये।
7,02,000 रुपये की केवल lift खाना भेजने और झूठे बर्तन नीचे लाने के लिए।
यह first floor और second floor दोनों में यह lift जाती है।
इस तरफ एक fridge है। यह South Korea से fridge मंगाया गया है।
3,17,000 रुपये यहां भी bill number लिखा हुआ है।
यह South Korea का fridge है और इसमें screen भी लगी है इस fridge में।
इसमें music सुन सकते हैं, audio सुन सकते हैं।
उस प्रकार का एक fridge यहां पर बनाया गया है।
उसके बाद अगर हम kitchen में देखें तो gas और chimney जिसकी कीमत 7 लाख रुपये की है और यह chimney कोई साधारण chimney नहीं है।
यह Italy से यह chimney मंगाई गई है। 5,41,000 रुपये की chimney हम यहां पर देख सकते हैं कि लगा के रखी गई है।
इधर coffee machine है। 3,50,000 रुपये की यह coffee machine Germany से मंगाई गई है।
इसका भी bill number यहां पर लिखा हुआ है।
यह Germany से यह coffee machine मंगाकर रखी गई है।
इसके साथ मैं आपको एक चीज दिखाना चाहता हूं, जो आपने कल्पना भी नहीं की होगी कि इस kitchen में जो crockery रखी है, यह crockery कोई साधारण crockery नहीं है।
यह 41, 31 लाख रुपये की crockery, 31,62,000 रुपये की crockery bill number के साथ यहां पर mention है और यह crockery Belgium की crockery है।
यह कटोरी जिसे आप देख रहे हैं, यह Belgium से खरीदी गई है।
इसको Belgium से लाया गया है। यानी जिस cup में, कटोरी में केजरीवाल चाय पीते हैं, वह भी Belgium की और जनता के पैसों से।
End of transcript · 1,498 words
TranslateMom transcribes and translates videos from X, TikTok, YouTube and Instagram. Paste a link and you get a page like this one, in your language.