0:00

अभी इसी पल आप एक नाक से ज्यादा सांस ले रहे हैं और आपको पता भी नहीं।

0:06

जांचिए, उंगली से एक नथुना दबाइए, सांस लीजिए। अब दूसरा, एक तरफ हवा खुलकर आती है, दूसरी तरफ थोड़ी रुकी-रुकी।

0:17

ये जुकाम नहीं है। विज्ञान इसे nasal cycle कहता है।

0:21

शरीर हर कुछ घंटों में खुद ये बदलता रहता है।

0:25

पर योगियों ने इसमें कुछ और देखा। बाईं नाक में बहता है चंद्रमा, इड़ा नाड़ी, ठंडी, शांत जैसे रात की हवा।

0:34

दाईं नाक में सूरज, पिंगला नाड़ी, गर्म, तेज जैसे दोपहर की धूप।

0:40

जब सूरज हावी हो तो मन में बेचैनी और गुस्सा।

0:43

जब चांद हावी हो तो सुस्ती और उदासी। हठयोग प्रदीपिका कहती है, जब तक ये दोनों धाराएं शुद्ध नहीं होती, मन ठहरता नहीं।

0:53

इसके लिए योगियों ने एक क्रिया बनाई, नाड़ी शोधन।

0:56

आइए इसे अभी मेरे साथ कीजिए। सीधे बैठिए, आंखें बंद।

1:01

दाएं अंगूठे से दायां नथुना बंद कीजिए और बाईं ओर से धीरे सांस लीजिए।

1:06

जैसे चांदनी जैसी ठंडी हवा भीतर उतर रही हो।

1:10

अब अनामिका से बायां बंद और दाईं से छोड़िए।

1:14

अब दाईं से लीजिए, जैसे सुबह की गर्म धूप।

1:17

दायां बंद और बाईं से छोड़िए। चांद अंदर, सूरज बाहर, सूरज अंदर, चांद बाहर।

1:24

बिना जल्दी पांच बार। अब हाथ नीचे कीजिए और फिर से जांचिए।

1:29

दोनों तरफ की हवा पहले से ज्यादा बराबर लगेगी और भीतर एक हल्का सा ठहराव।

1:35

योगी कहते हैं, जब सूरज और चांद बराबर बहते हैं, तब बीच की नाड़ी सुषुम्ना खुलती है और ध्यान अपने आप उतर आता है।

1:45

तो अगली बार मन बेचैन हो, बस पांच सांसें, चांद और सूरज और उनके बीच आप।

End of transcript · 265 words

iPhone app Translate videos on your iPhone Paste a TikTok, Instagram or X link, add subtitles in your language and save the video to Photos.

Made with TranslateMom

TranslateMom transcribes and translates videos from X, TikTok, YouTube and Instagram. Paste a link and you get a page like this one, in your language.

Transcribed with TranslateMom. Paste any video link to get subtitles and a transcript in your language.

© 2026 TranslateMom · AI video translation and subtitles Transcripts Sources Pricing Legal